Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई को ‘साहसी’ मंगल कन्या राशि में करेंगे गोचर, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत; खूब होगी सुख-समृद्धि

Mangal Gochar 2025 – ज्योतिष शास्त्र में मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा गया है। इन्हें रक्त, संपत्ति, साहस, क्रोध और पराक्रम का कारक माना जाता है। बाकी ग्रहों की तरह मंगल भी नियमित रूप से गोचर करते हैं। जब भी ये राशि बदलते हैं, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ लोगों की किस्मत चमकती है, तो कुछ को नुकसान उठाना पड़ता है। अब मंगल 28 जुलाई को शाम 7:58 बजे कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि का स्वामी बुध है, जो धन, समृद्धि और सुख-शांति का कारक है। ऐसे में मंगल का कन्या राशि में प्रवेश 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है। इन्हें करियर में तरक्की और आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियाँ।

मंगल के गोचर से लाभ पाने वाली राशियाँ

मीन राशि

मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो मंगल का मित्र माना जाता है। आपकी कुंडली में मंगल का विवाह स्थान में गोचर होने वाला है। इसके परिणामस्वरूप, अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं, विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके निर्णयों का सम्मान करेंगे।

सिंह राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गोचर करने जा रहा है। इससे आपके लिए शुभ योग बनने की संभावना है। आप नौकरी के साथ-साथ नए व्यवसाय में भी हाथ आजमा सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी कुंडली में अचानक धन लाभ के भी योग हैं। किसी पुरानी बचत योजना से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

धनु राशि

मंगल का गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है। 28 जुलाई के बाद नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। उन्हें नई ज़िम्मेदारियाँ भी मिल सकती हैं। अपना खुद का व्यवसाय करने वालों का मुनाफा पहले से ज़्यादा बढ़ेगा। आपको कई फ़ायदेमंद सौदे मिल सकते हैं। आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

Leave a Comment