Surya Gochar 2025 – वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह महीने में कई बार अपनी चाल बदलते हैं, जिसका मानव जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी व्यापक प्रभाव पड़ता है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य देव अगस्त में 3 बार अपनी चाल बदलने वाले है, 03 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके बाद 30 अगस्त को सूर्य देव पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में सूर्य देव की चाल में बदलाव कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। साथ ही, अचानक धन लाभ और तरक्की के भी योग बन रहे हैं। साथ ही, आप देश-विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियाँ…
वृश्चिक राशि
आप लोगों के लिए सूर्य देव की चाल में 3 बार परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति मिल सकती है। साथ ही दुकानदारों को किसी पुराने निवेश से लाभ होगा। व्यापारियों को विरोधियों से मुक्ति मिलेगी और व्यापार में विस्तार होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही इस समय कार्यस्थल पर कनिष्ठ और वरिष्ठ आपका सहयोग करेंगे। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
सिंह राशि
सूर्य देव की चाल में 3 बार परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है, इसलिए इस समय आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। साथ ही व्यापारियों का व्यापार गति पकड़ेगा और पुराने घाटे की भरपाई होगी। साथ ही आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही, इस दौरान आपके विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही, समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही, आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
तुला राशि
सूर्य देव की चाल में 3 बार होने वाला परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से आय और लाभ स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। अतः इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही, आप आय के नए स्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं। साथ ही, निवेश से भी आपको लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे और प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। साथ ही, इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी लाभ मिल सकता है।