आज का राशिफल 09 अगस्त 2025 (Horoscope Today 09 August 2025) – रक्षाबंधन पर वृषभ राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

आज का राशिफल 09 अगस्त 2025 (Aaj Ka Rashifal 09 August 2025 – Horoscope Today 09 August 2025) –  दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। 

मेष

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी माता आपको कोई ज़िम्मेदारी दे सकती हैं, जिसमें आपको बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर आप अच्छा नाम कमाएँगे।

वृष

आय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आप अपनों के साथ समय बिताएँगे, जिससे कुछ पुरानी यादें ताज़ा होंगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले लोगों का कोई सौदा पक्का हो सकता है। आप धार्मिक कार्यों में खूब खर्च करेंगे। आपको अपना खोया हुआ पैसा मिल सकता है। विदेश में व्यापार करने वालों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम मिल सकते हैं। ज़्यादा काम करने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा धैर्य से निपटाने की ज़रूरत है। आप अपने घर के रख-रखाव और साफ़-सफ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे और अपने जीवन स्तर में भी बदलाव लाएँगे। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप पर काम का ज़्यादा दबाव होने के कारण आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। किसी और के मामले में बेवजह न बोलें। आप मौज-मस्ती की चीज़ों की खरीदारी पर काफ़ी पैसा ख़र्च करेंगे। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी काफ़ी रुचि रहेगी। आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखना होगा। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको अपने किसी काम को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह

आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप कुछ नई चीज़ें ख़रीद सकते हैं। अविवाहित लोगों की अपने जीवनसाथी से मुलाक़ात होगी। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आप अपने घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव और यश में वृद्धि होगी। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों पर ध्यान देने का रहेगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत कर पाएँगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप नया घर, वाहन आदि ख़रीदने की योजना भी बनाएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। अजनबियों से थोड़ा सावधान रहना होगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जिसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। सामाजिक कार्यों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएँगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी, लेकिन वाहन चलाते समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि अचानक खराब होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप वरिष्ठ सदस्य की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। किसी और के मामले में न पड़ें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप साझेदारी में कोई काम शुरू करने के बारे में सोचेंगे। किसी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको भावुक होकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। अगर माँ आपको कोई काम सौंपती हैं, तो उसमें लापरवाही न बरतें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपनी छोड़ी हुई किसी पुरानी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

धनु

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको एक साथ कई काम मिल सकते हैं, जिससे आपकी चिंताएँ बढ़ेंगी। आप दिल से लोगों की भलाई के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े और गहने आदि खरीद सकते हैं। दान-पुण्य के कार्यों में भी आपकी काफ़ी रुचि रहेगी। आप प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे। आपकी गुस्सा करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य नाराज़ हो सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने का दिन होगा। आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पैसे उधार लेते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। बिजली के उपकरणों के साथ आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। अगर आप किसी को पैसे उधार देते हैं, तो आपको वह पैसे वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आपका कोई दोस्त आपके लिए कोई निवेश योजना ला सकता है। आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंता में रह सकते हैं।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायी रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे और जो लोग अपनी नौकरी को लेकर चिंतित हैं, उन्हें भी कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ झगड़े बढ़ेंगे, अगर आप उन्हें बातचीत से सुलझा लें, तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको अतिरिक्त आय प्राप्त होने की संभावना है और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी और के मामले में बेवजह न बोलें।

मीन राशि

आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और मन भी बहुत प्रसन्न रहेगा, लेकिन फिर भी परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद होने की संभावना है। अगर संपत्ति को लेकर क़ानूनी विवाद चल रहा था, तो उसमें भी आपकी चिंता बढ़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके बच्चे को नौकरी मिल सकती है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपका कोई दोस्त लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है।

Leave a Comment