Budh Gochar 2025 – बुध की चाल 30 अगस्त को बदलने वाली है, बुध कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के सिंह राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध का विशेष स्थान है। बुध को राजकुमार कहा जाता है, बुध के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है।, तो जानते हैं, बुध की चाल में बदलाव से किन राशियों का भाग्य चमकेगा-
मिथुन: बुध के गोचर से मिथुन राशि वालों का भाग्य चमकेगा। नौकरी और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। आप भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। आपको सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। यह शुभ समय है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
कन्या: बुध के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में उन्नति के भरपूर अवसर मिलेंगे। कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ रहेंगी। लंबे समय से अटके हुए काम शुरू हो जाएँगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का सिंह राशि में प्रवेश बहुत शुभ कहा जा सकता है। आय के नए स्रोतों से धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी। आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।
धनु: धनु राशि वालों को बुध के गोचर से शुभ फल प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरी और व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।