Grah Gochar 2025: सितंबर विशेष माना जा रहा है क्योंकि चार ग्रहों का गोचर होने वाला है, जिनमें सूर्य, मंगल, बुध व शुक्र शामिल हैं।
सितंबर में ये बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल
ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर को दोपहर 1:54 बजे कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य को पिता, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। वहीं, मंगल भी तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल 13 सितंबर को रात 9:34 बजे अपनी चाल बदलेंगे। मंगल को ऊर्जा, पराक्रम, शक्ति का कारक माना जाता है। वाणी, बुद्धि और संचार का कारक माने जाने वाले बुध 15 सितंबर को रात 11:10 बजे कन्या राशि में गोचर करेंगे। धन के कारक शुक्र 15 सितंबर को दोपहर 12:23 बजे सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियाँ कौन सी हैं।
इन तीन राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ
वृषभ
सितंबर का महीना वृषभ राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस दौरान आपको करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। कड़ी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। परिवार में खुशियाँ बनी रहेंगी। मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
सिंह
आपकी राशि के स्वामी सूर्य इस महीने आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव को धन भाव कहा जाता है। इस भाव में सूर्य की उपस्थिति से आपको खूब धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों को मनचाहा सौदा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। जीवन में माता-पिता का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा।
धनु
आपके जीवन में खुशियाँ आएंगी। इस दौरान आप काम से लंबी छुट्टी लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। इस महीने संचित धन में वृद्धि होगी। करियर क्षेत्र से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा। इस महीने आप सामाजिक स्तर पर काफी सक्रिय रहेंगे और नए लोगों से संपर्क बनाएंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं।