Budh Gochar 2025 – 12 महीने बाद व्यापार का कारक बुध अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेगा, इन राशियों के लिए शुरू होगा सुनहरा समय, करियर और व्यापार में उन्नति के योग

Budh Gochar 2025 – बता दें कि 15 सितंबर को बुध अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही, इन राशियों को करियर और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही, रुका हुआ धन भी मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियाँ…

धनु राशि
बुध का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी राशि से करियर और व्यापार भाव में गोचर करेगा। इसलिए इस दौरान आपको कार्य और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही, व्यावसायिक मामलों में आपका ध्यान अधिक लाभ कमाने और अपना नया व्यवसाय शुरू करने पर अधिक रहेगा। इस समय व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिनका भविष्य में लाभ मिलेगा। आपको नौकरी का नया प्रस्ताव या पदोन्नति मिल सकती है। यात्राएँ लाभदायक रहेंगी और व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे।

मिथुन राशि
बुध का गोचर आप लोगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी राशि से भौतिक सुख भाव में गोचर करने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही, आप वाहन या संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही, आपको पैतृक संपत्ति से भी सुख मिल सकता है। करियर के लिहाज से देखें तो इस दौरान आपको तरक्की के साथ-साथ वेतन वृद्धि भी मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। पढ़ाई कर रहे छात्रों को विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। साथ ही, इस समय आपके माता और ससुराल वालों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि
बुध का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही, समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही, विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी उत्तम रहेगा। साथ ही, यदि आप बैंकिंग, मार्केटिंग या मीडिया जैसे क्षेत्रों में हैं, तो आपकी बातचीत से सौदे पक्के हो सकते हैं। घर में खुशियाँ बढ़ेंगी और आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएँगे।

Leave a Comment