Budh Gochar 2025: बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह बुध, सोमवार, 27 अक्टूबर को सुबह 9:35 बजे से अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर गए है। इससे पहले, यह बृहस्पति के स्वामित्व वाले विशाखा नक्षत्र में था, जबकि अनुराधा नक्षत्र शनि के स्वामित्व में है। ज्योतिषी हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि बुध का शनि के नक्षत्र में गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। बुध का यह गोचर शनि की गहनता, अनुशासन और समर्पण के माध्यम से व्यक्ति की बुद्धि और व्यवहार को प्रभावित करता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 21 नवंबर, 2025 तक अनुराधा नक्षत्र में रहेगा। इस नक्षत्र में बुध के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन यह अवधि इन तीन राशियों के जातकों के लिए स्वर्णिम काल साबित हो सकती है। इन जातकों की बुद्धि, वाणी और कार्य में सुधार होने की संभावना है, जिससे उनकी समृद्धि में वृद्धि होगी। आइए जानें कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियाँ?
मिथुन
बुध स्वयं मिथुन राशि का स्वामी है, इसलिए अनुराधा नक्षत्र में इसका गोचर इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान आपकी वाणी में निखार आएगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। छात्रों के लिए भी यह समय एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा। अपनी बुद्धि और दृढ़ निश्चय से आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कन्या
बुध का यह गोचर कन्या राशि के लिए आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता को बढ़ाएगा, क्योंकि बुध इस राशि का स्वामी भी है। आपको अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने का अवसर मिलेगा और आपकी योजनाएँ सफल होंगी। कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। यह समय करियर में उन्नति और पदोन्नति की संभावनाओं से भरा है। कोई नया सौदा या प्रोजेक्ट आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
मीन
मीन राशि के लिए, यह गोचर मानसिक स्पष्टता और कार्यों के प्रति सजगता लाएगा। लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे होंगे। आपकी योजनाएँ साकार होंगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और आपसी संवाद मधुर होगा। इस दौरान आपको किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।