https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

[2024] वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति कौन है (President And Vice President of India In Hindi)

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति कौन है – भारत का प्रथम नागरिक भारत का राष्ट्रपति माना जाता है। राष्ट्रपति किसी भी देश का सर्वोच्च पद माना जाता है। यदि देश में राष्ट्रपति न हो, तो उसकी सारी जिम्मेदारियां और कार्य देश के उपराष्ट्रपति को सौंप दिए जाते हैं। उपराष्ट्रपति भी बहुत ऊंचा पद होता है। देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। राष्ट्रपति को इंग्लिश में प्रेजिडेंट और उपराष्ट्रपति को वाईस प्रेजिडेंट कहा जाता है। तो आइये जानते है भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन है और भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति कौन है (Bharat Ke Rashtrapati Aur Uprashtrapati Kaun Hai) –

भारत के उप राष्ट्रपति कौन है, भारत के उपराष्ट्रपति कौन है (Bharat Ke Up Rashtrapati Kaun Hai)

भारत के उप राष्ट्रपति – श्री जगदीश धनखड़ (Shri Jagdish Dhankhar) है।

आपको बता दें कि 7 अगस्त 2022 को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति का चुनाव राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में हुआ और श्री जगदीश धनखड़ को उपराष्ट्रपति का पद दिया गया। भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीश धनखड़ को शपथ दिलाई। इसके अलावा आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति भारत का दूसरा नागरिक होता है।

भारत के राष्ट्रपति कौन है इन हिंदी (Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai In Hindi)

- Advertisement -

भारत के राष्ट्रपति है – द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)। द्रौपदी मुर्मू भारत के पंद्रहवें राष्ट्रपति हैं, और 25 जुलाई 2022 से इस पद पर हैं।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 ई. को ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था। उनकी एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन पूरा किया है।

- Advertisement -

द्रौपदी मुर्मू ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत एक स्कूल शिक्षक के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे राजनीति में प्रवेश किया। वर्ष 1997 में द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर नगर पंचायत का पार्षद चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने कई अहम पदों पर भी काम किया था, वे बीजेपी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू बीजेपी के आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की मेंबर भी रह चुकी हैं।

साल 2000 और 2009 में द्रौपदी मुर्मू दो बार ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर जीतीं और विधायक चुनी गईं। 2000 और 2004 के बीच, उन्हें ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन सरकार में वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य पालन और पशु संसाधन विभाग में मंत्री बनाया गया था।

18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक, उन्होंने झारखंड की नौवीं राज्यपाल के रूप में कार्य किया और झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रहीं और फिर वर्ष 2022 में, भाजपा ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को कुल मतों के 64.03 प्रतिशत से हराया। इसके बाद 25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पंद्रहवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

भारत के राष्ट्रपति को कितनी सैलरी मिलती है (Bharat Ke Rashtrapati Ko Kitni Salary Milti Hai)

भारत के राष्ट्रपति को देश में सबसे अधिक वेतन दिया जाता है। वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख प्रति माह है, जो कर मुक्त है। इसके अलावा कई अन्य तरह के भत्ते जैसे मुफ्त चिकित्सा, निवास, यात्रा, सुरक्षा आदि भी दिए जाते हैं। राष्ट्रपति का वेतन भारत की समेकित निधि से दिया जाता है।

पहले भारत के राष्ट्रपति का वेतन 1.5 लाख हुआ करता था, जिसे वर्ष 2017 में बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया। सेवानिवृत्ति के बाद भी देश के राष्ट्रपति को पेंशन के रूप में डेढ़ लाख रुपये और एक आलीशान बंगला दिया जाता है।

देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है (Bharat Ke Uprashtrapati Ka Chunav Kaun Karta Hai)

अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है और कौन करता है।

भारत के उपराष्ट्रपति का चयन देश के चुनाव आयोग द्वारा किया जाता है। इस निर्वाचन मंडल में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सांसद सम्मिलित होते हैं। लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सांसदों द्वारा देश के उपराष्ट्रपति के चयन के लिए वोट डाला जाता है। देश के उपराष्ट्रपति के लिए मतदान ट्रांसफरेबल वोटिंग सिस्टम के माध्यम से किया जाता है। ट्रांसफरेबल वोटिंग सिस्टम के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति अपनी पसंद के व्यक्ति को वोट देता है। उसके बाद जब सभी सांसद अपनी पसंद और प्राथमिकता के अनुसार मतदान कर देते है। उसके बाद उन सभी मतों की गिनती की जाती है और जिस व्यक्ति के अधिक मत होते हैं उसे देश का उपराष्ट्रपति नियुक्त किया जाता है।

FAQs

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है?
भारत के वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है?

वर्तमान में भारत के उप राष्ट्रपति कौन है?
भारत के वर्तमान उप राष्ट्रपति श्री जगदीश धनखड़ है।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद थे।

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?
भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी?
भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थी।

भारत के उप राष्ट्रपति अभी कौन है?
भारत के उप राष्ट्रपति अभी जगदीश धनखड़ है।

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है आपको यह जानकारी वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति कौन है अच्छी लगी होगी, अगर आपको यह जानकारी भारत के राष्ट्रपति कौन है, और भारत के उपराष्ट्रपति कौन है अच्छी लगी है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page