Budh Gochar 2025: 6 दिसंबर को बुध का गोचर, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Budh Gochar 2025: दिसंबर महीने में बुध ग्रह अपनी राशि बदलने वाला है। बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अशुभ संकेत लेकर आ रहा है। तो आइए जानते हैं कि बुध के इस गोचर के दौरान किन राशियों को सावधान रहने की ज़रूरत है।

Budh Gochar 2025: ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। साल के आखिरी महीने में, 6 दिसंबर को रात 8:52 बजे बुध मकर राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। बुध के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए बुध का यह गोचर फायदेमंद होगा। हालांकि, कुछ लोगों को इस गोचर के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों को इस दौरान आर्थिक दिक्कतें हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि बुध गोचर के दौरान किन राशियों को सावधान रहने की ज़रूरत है।

इन राशियों को हो सकती हैं परेशानियां:

मेष
मेष राशि के लोगों को बुध गोचर के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके काम में रुकावट आ सकती है। परिवार वालों से भी मनमुटाव हो सकता है। आपको मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। व्यापार में नुकसान होने की प्रबल संभावना है। आपको इस दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए। आपको खर्चों में कमी करनी होगी और कोई भी काम धैर्य से करना होगा, वरना आपको दिक्कतें हो सकती हैं। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

वृषभ
बुध आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपके रिश्तों में दिक्कतें आ सकती हैं। व्यापार करने वाले लोगों को कोई भी डील सोच-समझकर फाइनल करनी होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें।

मिथुन
बुध गोचर के दौरान आपको पैसे से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इस दौरान सोच-समझकर खर्च करें। आय में कमी आ सकती है। अपनों से मनमुटाव होने की संभावना है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। डॉक्यूमेंट्स से जुड़े सभी काम ध्यान से करें, वरना दिक्कतें हो सकती हैं।

Leave a Comment