Budh Gochar 2025 – फरवरी में बुध का कुंभ और मीन राशि में गोचर, इन 3 राशियों को होगा बहुत लाभ

Budh Gochar 2025 – ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्तन मेष से मीन राशि को प्रभावित करता है। जब भी बुध एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, तो उनका प्रभाव मेष से मीन राशि पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, फरवरी में बुध दो बार राशि परिवर्तन कर कुंभ और मीन राशि में गोचर करेंगे। बुध के दो बार राशि बदलने से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यापारिक सफलता भी मिलेगी। जानिए फरवरी में बुध का गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा –

बुध 11 फरवरी 2025 मंगलवार को दोपहर 12:58 बजे कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बुध का मीन राशि में गोचर 27 फरवरी 2025 गुरुवार को रात 11:46 बजे होगा।

1. मेष

फरवरी में बुध का दोहरा गोचर मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान बुध 12वें भाव में गोचर करेंगे। बुध के प्रभाव से मेष राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में आपको बड़ी भूमिका मिल सकती है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे।

2. वृषभ

बुध का दोहरा गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। बुध आपकी राशि के लाभ और आय भाव में गोचर करेगा। बुध के प्रभाव से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने से आप खुश रहेंगे। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन

बुध का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे परिणाम देगा। बुध आपकी राशि के कर्म भाव में गोचर करेगा। बुध के प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आप सफल रहेंगे। नौकरी चाहने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि हो सकती है।

Leave a Comment