Budh Gochar 2025: 30 अगस्त से इन राशियों का बदलेगा भाग्य, बुध सूर्य के घर में करेंगे प्रवेश

Budh Gochar 2025: 30 अगस्त 2025 को शाम 4:39 बजे बुध ग्रह अपनी वर्तमान कर्क राशि से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इस कारण से यह गोचर जीवन के कई क्षेत्रों को प्रभावित करेगा साथ ही हर राशि के जातकों के लिए कुछ न कुछ बदलाव लेकर आएगा।

पंचांग के अनुसार, बुध 15 सितंबर 2025 को सुबह 10:58 बजे तक सिंह राशि में ही रहेंगे, साथ ही जिन राशियों पर बुध की विशेष कृपा होगी, साथ ही व्यापार, करियर और निजी जीवन में लाभ मिलने की संभावना है। खासतौर पर तीन राशियों के जातकों के लिए यह समय बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है और उन्हें अपनी मेहनत का उत्तम फल मिलेगा।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का सिंह राशि में गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। यह भाव घर, परिवार, संपत्ति और सुख-सुविधाओं से संबंधित है। इस दौरान लंबे समय से अटके हुए काम फिर से गति पकड़ सकते हैं और आपको राहत महसूस होगी। ज़मीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बनेंगे, चाहे वह खरीद-फरोख्त का मामला हो या किसी विवाद का निपटारा। घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक वातावरण भी सुखद बनेगा। हालाँकि, गोचर की शुरुआत में बुध अस्त स्थिति में रहेगा, इसलिए शुरुआती दिनों में काम में कुछ रुकावट या देरी हो सकती है।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर द्वितीय भाव में होगा, जो धन, परिवार और वाणी का कारक है। इस समय आपको अचानक धन लाभ हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही, आपकी वाणी में भी सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। इस दौरान आप महंगे कपड़े या आभूषण खरीद सकते हैं और एक शानदार जीवन का आनंद ले सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और मनचाहा काम पूरा होने की संभावना है। परिवार में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। यह समय आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति और खुशियों की दस्तक का समय साबित होगा।

तुला

तुला राशि वालों के लिए बुध सिंह राशि में लाभ भाव में गोचर कर रहा है। लाभ भाव में बुध का आगमन करियर और आर्थिक जीवन में नए अवसरों का द्वार खोलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम अब आगे बढ़ सकते हैं और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा साथ ही रिश्ते मज़बूत होंगे। यह समय हर क्षेत्र में उन्नति और सफलता लेकर आएगा और आपको अपनी मेहनत का कई गुना फल मिल सकता है।

Leave a Comment