Chandra Gochar 2025: 14 मार्च से 3 राशियों का सुनहरा समय शुरू, चंद्रमा बुध की राशि में प्रवेश करेगा

Chandra Gochar 2025: 14 मार्च का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन चंद्र ग्रहण और सूर्य का गोचर भी है। इसके अलावा मन का ग्रह चंद्रमा भी अपनी राशि बदलने जा रहा है। सूर्य बृहस्पति की राशि में प्रवेश करेगा और चंद्रमा दोपहर 12:56 बजे बुध की राशि कन्या में गोचर करेगा। ऐसे में सभी राशियों पर अलग-अलग असर हो सकता है। 14 मार्च को चंद्रमा के कन्या राशि में गोचर से किन 3 राशियों का सुनहरा समय शुरू हो सकता है? आइए विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

जिस समस्या को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, उसका समाधान होगा। अच्छे समय की शुरुआत होगी। नए काम करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार और दोस्तों से मुलाकात होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन में वृद्धि के योग बनेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। चंद्रमा के गोचर से इस राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाना पड़ सकता है। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। खर्चों के साथ-साथ आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की सभी समस्याएं हल होंगी। किसी बात को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। संतान से सुख मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि के लिए आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी संभालने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आप कामकाज में तरक्की हासिल कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

Leave a Comment