https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

गुड़हल के फूल के फायदे – गुड़हल के फूल खाने के फायदे (Gulhar Ke Phool Ke Fayde) – Gudhal Ke Phool Khane Ke Fayde In Hindi

Gudhal Ke Phool Ke Fayde In Hindi: गुड़हल का फूल देखने में बहुत ही आकर्षक और सुंदर लगता है। खूबसूरती के अलावा इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। जिनका उपयोग मानव त्वचा, बाल और कई अन्य बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। गुड़हल का फूल बहुत ही पौष्टिक होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी, मिनरल, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

इसका सेवन करने से बालों और त्वचा संबंधी विकारों में आराम मिलता है। इसके अलावा यह खांसी, बुखार आदि सांस की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम किया जा सकता है।

आज के इस लेख में आप जानेंगे कि गुड़हल के फायदे क्या है, गुड़हल का फूल खाने के फायदे क्या है और गुड़हल के फूल कितने प्रकार के होते है आदि। इसलिए इस लेख गुड़हल के फायदे (Gudhal Ke Fayde) के अंत तक बने रहे।

- Advertisement -

तो आइये आज का यह लेख गुलहर के फायदे शुरू करते है और जानते है गुड़हल के फूल खाने के फायदे (Gulhar Ke Phool Ke Fayde) –

गुड़हल का फूल का पेड़ (Gudhal Ka Phool Ka Ped)

पूरी दुनिया में गुड़हल के फूल की 200 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसमें सबसे ज्यादा प्रजातियां अफ्रीका, यूरोप और एशिया में पाई जाती हैं। गुड़हल का पौधा एक बड़ी झाड़ी जैसा दिखता है। पौधा दीर्घजीवी पौधों में से एक है।

- Advertisement -

गुड़हल के पौधे का आकार लगभग 10-15 फिट का हो जाता है। इसके पत्तों का रंग गहरा हरा होता है। पत्तियों के किनारों पर दांत और गुड़हल के फूल की आकृति तुरही की तरह होती है, जिसका व्यास करीब 5-7 इंच होता है।

जब पौधे पर गुड़हल का फूल ठीक से विकसित हो जाता है तो उसमें फल लगते हैं और जब यह फल पक जाता है तो इसके बाद बीज अपने आप निकल आते हैं। इन बीजों से गुड़हल का नया पौधा तैयार किया जा सकता है।

गुड़हल का फूल कैसा होता है (Gudhal Ka Phool Kaisa Hota Hai)

गुड़हल सबसे पवित्र फूलों में से एक है। इसका उपयोग भारतीय लोग मां दुर्गा की पूजा में करते हैं। इस फूल का हिंदी नाम जवाकुसुम है। भारत के बिहार राज्य में इसे गुड़हल के नाम से जाना जाता है। जबकि अन्य प्रांतों में इसे जवाकुसुम के नाम से जाना जाता है। गुड़हल के फूल अलग-अलग रंग के होते हैं, जैसे यह लाल, पीले, सफेद आदि रंगों में पाया जाता है।

इसका आकार तुरही की तरह होता है। इसका पौधा एक बड़ी झाड़ी के समान होता है। यह पौधा दीर्घजीवी पौधा है। गुड़हल के फूल का व्यास लगभग पांच से सात इंच होता है। प्रत्येक फूल में 7 या अधिक पंखुड़ियाँ होती हैं और फूल की चौड़ाई पाँच सेंटीमीटर तक होती है।

जब गुड़हल का फूल ठीक से विकसित हो जाता है, तब उस पर फल लगता है, जब यह फल पक जाता है तो बीज अपने आप निकल आते हैं। इन बीजों से गुड़हल का नया पौधा तैयार किया जा सकता है।

गुड़हल का फूल खाने से क्या होता है (Gulhar Ke Phool Ke Fayde)

गुड़हल का फूल स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है और कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। गुड़हल के फूल का सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं। गुड़हल के सेवन से सर्दी और फ्लू में आराम मिलता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है। गुड़हल त्वचा में निखार लाता है, वजन कम करता है और शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है।

अगर गुड़हल की चाय का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो व्यक्ति के बेहोश होने की आशंका रहती है। गुड़हल शरीर में एस्ट्रोजेन के स्तर को कम करता है, जिससे मासिक धर्म की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए।

गुड़हल के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। लेकिन जो लो ब्लड प्रेशर से परेशान हैं उनके लिए यह हानिकारक परिणाम दे सकता है।

गुड़हल के औषधीय उपयोग (Gudhal Ke Upyog)

गुड़हल के प्रयोग से कई बीमारियों को दूर कर सेहत को निरोगी बनाया जा सकता है।

एनीमिया में – आयरन की कमी से एनीमिया होता है। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। गुड़हल के फूलों में आयरन होता है जो एनीमिया से लड़ने में मदद करता है।

वजन कम करने में – जिन लोगों को बार-बार भूख लगती है, उन्हें गुड़हल का सेवन करने से यह समस्या दूर हो जाती है। गुड़हल की पत्तियों से बनी चाय पीने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसके अलावा यह अनावश्यक चर्बी को दूर करता है। जिससे वजन कम होता है।

उच्च रक्तचाप में – गुड़हल उच्च रक्तचाप से लड़ने में सहायक है। इसकी चाय हृदय गति को सामान्य करती है।

मासिक धर्म में – महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करने में गुड़हल बहुत मददगार होता है। जिन महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान समस्या होती है, वे इसकी पत्तियों को सुखाकर गर्म पानी के साथ लें तो लाभ मिलता है।

त्वचा की समस्या में – गुड़हल के अंदर विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां, दाग-धब्बे, मुंहासे आदि ठीक हो जाते हैं और साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आ जाता है।

बालों के लिए – गुड़हल का फूल और इसकी पत्तियां दोनों ही बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर यह फूल यह बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ बालों के विकास में भी मदद करता है। इसके अलावा यह बालों से जुड़ी समस्याओं जैसे डैंड्रफ आदि से भी बचाता है। इसके इस्तेमाल से बाल काफी मुलायम और चमकदार हो जाते हैं।

गुड़हल का फूल खाने के फायदे (Gudhal Ke Phool Khane Ke Fayde In Hindi)

गुड़हल के फूल खाने के फायदे निम्नलिखित हैं –

  • सर्दी जुखाम दूर करता है।
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।
  • त्वचा में निखार लाता है।
  • वजन घटाने में सहायता करता है।
  • मुंह के छाले ठीक करता है।
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
  • शरीर में आयरन की कमी को पूर्ण करता है।
  • बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां, डलनेस आदि को दूर करता है।

गुड़हल की पत्तियों के फायदे (Gudhal Ki Pattiyo Ke Fayde)

  • गुड़हल के पत्ते कैंसर से लड़ने में कारगर होते हैं। पत्तियों में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को ठीक करने में मदद करते हैं।
  • मेनोपॉज के दौरान जिन महिलाओं को समस्या होती है, वे गुड़हल की पत्तियों को सुखाकर गर्म पानी के साथ लें तो लाभ होगा।
  • गुड़हल की पत्तियां विटामिन सी से भरपूर होती हैं जो सर्दी, फ्लू और सिरदर्द से बचाती हैं।
  • गुड़हल की पत्तियां शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती हैं।
  • गुड़हल की पत्तियों से चेहरे पर झुर्रियां और मुंहासे ठीक किए जा सकते हैं।
  • गुड़हल की पत्तियां बॉडी के टेम्परेचर को भी बैलेंस्ड रखती हैं।
  • गुड़हल की पत्तियां शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करती हैं।
  • गुड़हल की पत्तियां बालों के झड़ने से राहत दिलाती हैं।
  • गुड़हल की पत्तियां बॉडी में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती हैं।
  • गुड़हल के पत्ते त्वचा पर चमक लाते हैं।

गुड़हल के नुकसान (Gudhal Ke Nuksan)

  • अगर इसकी चाय का ज्यादा सेवन किया जाए तो इससे व्यक्ति को अधिक नींद आने की संभावना बनी रहती है।
  • गुड़हल शरीर में एस्ट्रोजेन के स्तर को कम करता है, जिससे मासिक धर्म की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए।
  • गुड़हल के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो जाती है। लेकिन लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए यह हानिकारक हो सकता है।

गुड़हल के फूल का फेस पैक कैसे बनाएं (Gudhal Ke Phool Ka Face Pack Kaise Banaye)

गुड़हल का फेस पैक बनाने के लिए कई तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। जिनमें से कुछ नीचे गए हैं –

दही के साथ – सबसे पहले 7-8 गुड़हल के फूल लें। इसे अच्छे से धो लें, फिर धूप में सुखा लें। मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। एक बाउल में गुड़हल के पाउडर को दही के साथ मिलाएं। मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।

शहद के साथ – सबसे पहले 7से 8 गुड़हल के फूल लें व अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें। इसके बाद इन्हे मिक्सी में अच्छे से पीस लें। एक कटोरी में गुड़हल का पाउडर लें, फिर इसमें शहद मिलाएं। इसके बाद थोड़ा सा पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जब यह अच्छे से सूख जाए तो चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे से ब्लैकहेड्स दूर हो जाएंगे।

गुड़हल के फूल से तेल से कैसे बनाएं (Gudhal Ke Phool Se Tel Kaise Banaye)

सामग्री – 8 चम्मच नारियल का तेल, 2 बड़े चम्मच बादाम का तेल, 2 बड़े चम्मच अरंडी / जैतून / सौंफ का तेल।

तरीका:- गुड़हल के फूल का तेल बनाना बहुत ही सरल है। आप नारियल, बादाम और अरंडी के तेल को एक साथ मिला लें, फिर इस तेल में 8 से 12 गुड़हल के फूल डालकर 5 मिनट तक गर्म करें।

तेल को गर्म करने के लिए उसे सीधी आंच पर रखने की बजाय पानी में गर्म करें। इस तेल को कम से कम 8 घंटे के लिए ढक कर रख दें। अब इस तेल को छान कर एक डिब्बे में भर लें। गुड़हल के फूल का तेल तैयार है।

बालों में गुड़हल का फूल कैसे लगाएं (Balo Me Gudhal Ka Phool Kaise Lagaye)

नारियल तेल के साथ –

  • नारियल तेल के साथ इस्तेमाल करने लिए सबसे पहले गुड़हल के फूल 8 व पत्तियों 8 को धोकर पीस लें और इसका बारीक पेस्ट बना लें।
  • अब एक पैन में नारियल का तेल एक कप लेकर गर्म करें और उसमें गुड़हल का पेस्ट डालें।
  • कुछ मिनट तक गरम करने के पश्चात पैन पर ढक्कन लगाएं व गैस बंद कर दें।
  • तेल के ठंडा होने के बाद इसे किसी जार या बोतल में भरकर रख लें।
  • अब इस तेल से आवश्यकतानुसार बालों की मालिश करें।
  • मसाज करने के 30 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।
  • हफ्ते में तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

दही के साथ –

  • गुड़हल के फूल (1) पत्तों सहित (3-4) बारीक पीस लें।
  • इसे चार चम्मच दही में मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब इस हेयर मास्क को अपने स्कैल्प व बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और करीबन एक घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
  • अब इस मास्क को गुनगुने पानी से हटा दें और बालों को शैम्पू कर लें।
  •  सप्ताह में एक या दो बार इसको इस्तेमाल किया जा सकता है।

FAQs For Gudhal Ka Phool Khane Ke Fayde

गुड़हल के फूल को हिंदी में क्या कहते हैं?
गुड़हल के फूल को हिंदी में जवाकुसुम कहते हैं।

गुड़हल में क्या पाया जाता है?
गुड़हल में विटामिन सी पाया जाता है।

सुबह खाली पेट गुड़हल के फूल का सेवन करने से क्या होता है?
सुबह खाली पेट गुड़हल के फूल का सेवन करने से वजन कम होता है।

गुड़हल का फूल कैसे खाना चाहिए?
गुड़हल के फूल को सीधे खा सकते है या चाय बनाकर पी सकते है।

गुड़हल के फूल में कौन सी विटामिन पाई जाती है?
गुड़हल के फूल में विटामिन सी होता है।

गुड़हल के फूल को चेहरे पर कैसे लगाएं?
दही के साथ- सबसे पहले 7-8 गुड़हल के फूल लें। इसे अच्छे से धो लें, फिर धूप में सुखा लें। मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। एक बाउल में गुड़हल के पाउडर को दही के साथ मिलाएं। मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।

क्या हम गर्मियों में गुड़हल की चाय पी सकते हैं?
हाँ गर्मियों में गुड़हल की चाय पी सकते हैं।

क्या गुड़हल की चाय ब्लड शुगर बढ़ाती है?
नहीं, मधुमेह के लिए इसकी चाय का नियमित सेवन रक्त शर्करा के स्तर को कम करने के साथ सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन लो ब्लड शुगर लेवल वालो को इसके सेवन से बचना चाहिए।

क्या गुड़हल से काले धब्बे दूर होते हैं?
हाँ, गुड़हल से काले धब्बे दूर होते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको गुड़हल के फायदे, गुड़हल का फूल खाने के फायदे आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे आशा है की आपको यह लेख गुड़हल के फूल के फायदे इन हिंदी (Gudhal Ke Phool Ke Fayde In Hindi) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख गुड़हल का फूल के फायदे (Gudhal Ka Phool Ke Fayde) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page