Guru Gochar 2025 – गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों का चमकेगा भाग्य और मिलेगी सफलता

Guru Gochar 2025 – देवगुरु बृहस्पति अक्टूबर माह में गोचर करने जा रहे हैं। जिसमें गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे।

अक्टूबर माह में सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। देवताओं के गुरु और शुभ ग्रह देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं और कई प्रकार के शुभ योग बनाते हैं। आपको बता दें कि गुरु इस वर्ष अतिचार होकर राशि परिवर्तन करेंगे। अर्थात गुरु की गति तेज रहेगी जिसके कारण बार-बार राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। गुरु के कर्क राशि में गोचर का कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। कर्क राशि पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य है और गुरु-चंद्रमा आपस में मित्र हैं। आइए जानते हैं कि गुरु के अपनी उच्च राशि में प्रवेश करने पर किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा।

कर्क

गुरु के अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने से यह परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। गुरु आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के नए अवसर बनेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

तुला

गुरु का गोचर बहुत अच्छा साबित होगा, करियर और व्यवसाय के भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपको नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पदोन्नति की संभावना से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। इस दौरान नई नौकरी के साथ-साथ आय के कुछ अतिरिक्त साधन भी बढ़ सकते हैं। व्यापार में आपको कोई नया सौदा मिल सकता है। कुछ पुराने निवेशों से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

वृश्चिक

गुरु का गोचर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। दरअसल, गुरु आपके भाग्य स्थान और विदेश में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर-व्यवसाय के मामले में आपको उन्नति और लाभ मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे योग बन सकते हैं। इसके अलावा आपके अधूरे काम पूरे होंगे और आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है।संतान सुख की प्राप्ति होगी।

Leave a Comment