Love Rashifal 03 August 2025 – आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा 03 अगस्त का दिन, पढ़े लव राशिफल

Love Rashifal 03 August 2025 –  अविवाहित लोग विवाह के लिए किसी से मिलने जा सकते हैं। उनसे मिलकर आपको खुशी नहीं होगी बल्कि असहजता महसूस होगी।

मेष राशि
मेष राशि के विवाहित जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा नहीं रहने वाला है क्योंकि उनके चिड़चिड़े स्वभाव के कारण उनका अपने जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। अविवाहित लोगों का दिन तनावपूर्ण रहेगा। घर में कोई बीमार भी पड़ सकता है।

वृषभ राशि
विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना है। वे आपसे कुछ ऐसी बातें कह सकते हैं जिससे आपको ठेस पहुँचेगी और आपके मन में अपने साथी के प्रति नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे।

मिथुन राशि
अविवाहित लोग विवाह के लिए किसी से मिलने जा सकते हैं। उनसे मिलकर आपको खुशी नहीं होगी बल्कि असहजता महसूस होगी। विवाहित लोग अपने रिश्ते को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि
विवाहित लोगों को कुछ समय के लिए अपने साथी से दूर जाना पड़ सकता है। लेकिन दूर रहते हुए भी आप फ़ोन के ज़रिए उनसे जुड़े रहेंगे और खूब बातें करेंगे।

सिंह राशि
जो कुछ समय पहले ही किसी रिश्ते में आए हैं, उनका पार्टनर पर से भरोसा डगमगा सकता है, उनके बारे में कुछ ऐसी बातें पता चल सकती हैं, जिनसे आप अनजान थे। शादीशुदा जातक दूर रहते हुए भी पार्टनर के करीब महसूस करेंगे।

कन्या

विवाहित जातक अपने जीवनसाथी और दोस्तों के साथ किसी हिल स्टेशन की सैर पर जाने की योजना बना सकते हैं। इस यात्रा में आपको अपने जीवनसाथी के करीब आने के कई मौके मिलेंगे।

तुला
सूर्य देव विवाहित जातकों पर मेहरबान रहेंगे, जिससे स्वभाव में कोमलता और वाणी में मधुरता बढ़ेगी। ऐसे में संभावना है कि आप अपने जीवनसाथी पर दिल खोलकर प्यार लुटाएँगे।

वृश्चिक
प्रेम संबंधों में पड़े जातकों को किसी कारणवश अपने जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा। वहीं विवाहित जातक रविवार को सूर्य की कृपा से अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएँगे।

धनु
जिन जातकों का रिश्ता हाल ही में पक्का हुआ है, उनका अपने जीवनसाथी पर भरोसा कम होगा और मन अशांत रहेगा। विवाहित जातकों का दिन सामान्य से अधिक रोमांटिक और मधुर रहने वाला है।

मकर
मकर राशि के जातकों के स्वभाव में अचानक बदलाव आएगा, जिससे जीवनसाथी को मानसिक तनाव महसूस होगा। प्रेम संबंधों में पड़े लोगों को अपने साथी के प्रति सावधान रहना चाहिए क्योंकि कोई और आपके प्रेमी में बहुत ज़्यादा दिलचस्पी दिखा सकता है। इससे आपके मन में ईर्ष्या की भावना पैदा हो सकती है।

कुंभ राशि

रविवार को कुंभ राशि वालों के शादीशुदा लाइफ में खुशियाँ आएंगी। दिन का अंत अपने साथी के साथ रोमांटिक डिनर के साथ होगा। अविवाहित लोग प्यार में पड़ने के बजाय अपने करियर और स्वास्थ्य पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि
रविवार का दिन विवाहित मीन राशि वालों के लिए हितकर रहेगा। आप अपने साथी से अपनी बात कहने में असहज महसूस नहीं करेंगे और उनके साथ एक अलग जुड़ाव महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों को किसी से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए और अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Leave a Comment