Mangal Gochar 2025: सितंबर में मंगल तीन बार बदलेगा अपनी चाल, इन 3 राशियों में आएगी खुशियों की बहार

Mangal Gochar 2025: मंगल एक निश्चित समय में अपनी राशि व नक्षत्र बदलते हैं, मंगल दो बार सितंबर में अपना नक्षत्र और एक बार अपनी राशि परिवर्तन करेंगे, इस तरह सितंबर में मंगल तीन बार अपनी चाल बदलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। मंगल 13 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। मंगल के नक्षत्र और राशि परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। शुक्र गोचर की अवधि में इन भाग्यशाली राशियों को वित्त, करियर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जानिए मंगल गोचर की भाग्यशाली राशियाँ-

1. मेष – मंगल का राशि और नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। आपका पराक्रम रंग लाएगा। आपको जिस चीज़ की ज़रूरत होगी, वह उपलब्ध होगी।

2. वृश्चिक- मंगल का नक्षत्र और राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इस समय आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। घरेलू सुख में वृद्धि का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

3. कुंभ- मंगल की चाल में बदलाव कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा समय लेकर आ सकता है। इस समय आपको रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आपको आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। कामकाज में प्रगति के संकेत हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है। यात्रा के योग बनेंगे।

Leave a Comment