Mangal Gochar 2025 – अप्रैल में मंगल की चाल दो बार बदलेगी, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, धन-संपत्ति में होगी अपार वृद्धि

Mangal Gochar 2025 – वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह कई बार एक महीने में दो बार अपनी चाल बदलते हैं। जिसका असर मानव जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी पड़ता है। आपको बता दें कि 3 अप्रैल 2025 को सुबह 01:56 बजे मंगल कर्क राशि में गोचर करेगा। ऐसे में मंगल दो बार अपनी चाल बदलेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों के धन-संपत्ति में अपार वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां…

कर्क राशि

मंगल का दोहरा गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान मंगल आपकी राशि लग्न में गोचर करेगा। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मंगल की कृपा से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। अगर आप किसी निवेश या व्यवसाय की योजना के बारे में सोच रहे हैं तो उसे शुरू करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही समाज में आपको मान-सम्मान भी मिलेगा।

कन्या राशि

मंगल का दोहरा गोचर आप लोगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल आपकी राशि से आय और लाभ स्थान में गोचर करने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बंपर मुनाफा मिल सकता है। निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। साथ ही पुराने निवेश से आपको फायदा हो सकता है। साथ ही इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी आपको लाभ मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल आपकी राशि से करियर और व्यवसाय के स्थान में गोचर करने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कार्य और व्यवसाय में विशेष उन्नति मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप मानसिक स्थिरता का अनुभव करेंगे। कारोबारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। आपके अंदर नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

Leave a Comment