चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और व्यापार में तरक्की के आसार

इस साल चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगने जा रहा है, इसी दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर का संयोग एक साथ होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को अचानक धन लाभ और तरक्की मिलने के भी आसार हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां…

मिथुन राशि

सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए यह समय व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ रहेगा। नई नौकरी, प्रमोशन और व्यापार में सफलता के आसार रहेंगे। अगर आप विदेश में बसना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। साथ ही इस दौरान आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इस समय व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। साथ ही आप व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि

सूर्य का गोचर और चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही सोशल नेटवर्किंग से आपको प्रसिद्धि मिलने की उम्मीद है। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। आपको नए क्लाइंट और व्यापार में साझेदारी के अवसर भी मिल सकते हैं। इस समय आपको निवेश से लाभ मिलने का अवसर मिल रहा है। साथ ही इस दौरान आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो आपको लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि

सूर्य का गोचर और चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको आध्यात्मिक उन्नति का अहसास होगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। विवाहित लोगों को वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। साथ ही प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। इस समय आप देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपके काम पूरे होंगे और बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

Leave a Comment