Saptahik Rashifal (01-07 September) – इस सप्ताह कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए, अन्यथा उनका बनता हुआ काम बिगड़ भी सकता है। सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की तुलना में अधिक शुभ और लाभकारी रहेगा। ऐसे में अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं और निर्णयों के लिए उसी समय का चयन करें। मेष राशि वालों को इस सप्ताह अपनी ऊर्जा, समय और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता होगी।
साप्ताहिक राशिफल 01-07 सितंबर 2025 – Saptahik Rashifal (01-07 September 2025 – Weekly Horoscope 01-07 September 2025
मेष
मेष राशि वालों को इस सप्ताह कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए, अन्यथा उनका बनता हुआ काम बिगड़ भी सकता है। सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की तुलना में अधिक शुभ और लाभकारी रहेगा। ऐसे में अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं और निर्णयों के लिए उसी समय का चयन करें। मेष राशि वालों को इस सप्ताह अपनी ऊर्जा, समय और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। यदि आप अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे, तो आपकी आधी से ज़्यादा समस्याएँ ऐसे ही हल हो जाएँगी। सप्ताह के मध्य में दबाव या झिझक में कोई भी निर्णय न लें। इस दौरान यदि आपको लोगों को ना कहना पड़े, तो बिल्कुल भी संकोच न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा नरम रह सकता है। ऐसे में मौसमी बीमारियों से बचें और अपने खान-पान का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। हालाँकि, उत्तरार्ध तक परिस्थितियाँ आपके करियर-व्यवसाय के लिए अनुकूल हो जाएँगी। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को आलस्य से बचकर समय का सदुपयोग करना होगा। प्रेम संबंधों में सावधानी से कदम आगे बढ़ाएँ।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है यदि वे अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। इस सप्ताह यदि आप अपनी ऊर्जा और समय का सदुपयोग करेंगे तो आपको करियर और व्यवसाय में अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह यदि आपको कोई कार्य या ज़िम्मेदारी मिले तो उसे बेहतर तरीके से करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करने से पीछे न हटें। इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य और सौभाग्य दोनों प्राप्त होंगे और आप प्रसन्न और एकाग्र मन से चीजों को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्तों को बेहतर बनाने की आवश्यकता होगी। किसी के साथ मज़ाक करते समय, भूलकर भी उनका उपहास न करें और लोगों की भावनाओं का सम्मान करें और उनका सम्मान बनाए रखें, अन्यथा लंबे समय से चली आ रही दोस्ती या कोई भी रिश्ता खराब हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भर बनना होगा। इस दौरान यदि आप किसी पर निर्भर रहेंगे तो आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और कागजी कार्रवाई दुरुस्त रखें। यह समय आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने का होगा। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए, अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय अपने जीवनसाथी के लिए अवश्य निकालें।
मिथुन
इस सप्ताह मिथुन राशि वालों का मन किसी बात को लेकर अशांत रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव काफी रहेगा। वरिष्ठों और कनिष्ठों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिलने से मन व्यथित रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर-व्यापार को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। मिथुन राशि वालों को इस दौरान अपनी समस्याओं या योजनाओं को सबके सामने उजागर नहीं करना चाहिए, अन्यथा वह मदद करने के बजाय इसका गलत फायदा उठा सकता है। व्यापारियों को इस सप्ताह बाजार में फंसे पैसे निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यदि आप भूमि, भवन या वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन अच्छा चलता दिखाई देगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान संबंधी कोई चिंता दूर हो सकती है। इस दौरान घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी या लव पार्टनर काफी मददगार साबित होगा।
कर्क
यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला है। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को समय का सदुपयोग करते हुए मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए, अन्यथा हाथ आई सफलता हाथ से निकल सकती है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करना ही लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर लोगों को एकजुट करके अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपको चोट लगने या कोई पुराना रोग फिर से उभरने की संभावना रहेगी। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन बहुत सावधानी से चलाना चाहिए। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर आपका अपने पिता से विवाद हो सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। किसी भी मामले को कोर्ट-कचहरी में ले जाने के बजाय, हो सके तो बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों से जुड़े फ़ैसले सप्ताह के पूर्वार्ध में लेना बेहतर रहेगा। अगर आप किसी के साथ बिज़नेस डील करने की योजना बना रहे हैं, तो इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की राय ज़रूर लें। प्रेम संबंधों में जल्दबाज़ी से बचें। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफ़ी ख़र्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक आपके कुछ बड़े ख़र्चे हो सकते हैं। इस सप्ताह आप घर की मरम्मत, सजावट या सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीज़ों पर काफ़ी ख़र्च कर सकते हैं, जिससे आपका पहले से बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। सिंह राशि वालों को इस सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपको यह समझना होगा कि आपके शब्द किसी बिगड़ी हुई बात को और बेहतर बना सकते हैं और अच्छी बात को भी बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएँ और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। इस सप्ताह आपकी पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालने में किसी वरिष्ठ की सलाह काफ़ी मददगार साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने माता-पिता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। वे किसी काम में आपकी आर्थिक मदद कर सकते हैं। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमता से अपने विरोधियों को परास्त कर पाएँगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए कभी घी घना तो कभी सूखे चने वाली स्थिति रहेगी।
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रगतिदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के हर मोड़ पर खुशियाँ और सौभाग्य का साथ मिलेगा। घर और बाहर लोगों का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को यदि कार्यक्षेत्र में कोई समस्या आ रही थी, तो इस सप्ताह वरिष्ठों की मदद से उस समस्या का समाधान निकल आएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान आपके विरोधी कमज़ोर रहेंगे और आप हर जगह छाए रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। यदि आप विदेश से जुड़ा काम करते हैं, तो इस सप्ताह आपको विशेष लाभ और सफलता मिलने की संभावना है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की दृष्टि से समय शुभ है। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा। उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।
तुला
तुला राशि वालों को इस सप्ताह जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर और व्यवसाय से जुड़ी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। तुला राशि वालों को इस सप्ताह घर और बाहर, दोनों जगह सावधानी से काम करने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह अगर आप अपने समय का सही उपयोग करेंगे और योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे, तो चीज़ें आपके अनुकूल रहेंगी, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तुला राशि वालों को इस सप्ताह कोई भी बड़ा काम करते समय जोखिम भरे फैसले लेने से बचना चाहिए। अगर यह उचित न लगे, तो चीजों को बाद के लिए टाल देना ही बेहतर होगा। अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो किसी के बहकावे में आकर निकट लाभ के लिए दूर का नुकसान करने से बचें। अगर आप किसी भी कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो उससे जुड़े किसी विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें। प्रेम संबंधों को मज़बूत बनाए रखने के लिए अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें और अपने विचार उस पर थोपने से बचें। दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने काम को लेकर ज़्यादा सावधान रहने की ज़रूरत होगी। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह का पूर्वार्ध स्वास्थ्य और शत्रु दोनों के दृष्टिकोण से थोड़ा चिंताजनक रहने वाला है। इस दौरान मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक आर्थिक चिंताओं से घिरे रहेंगे। महीने के उत्तरार्ध में आय से अधिक व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन देखने को मिलेगा। अचानक आए कुछ बड़े खर्चों के कारण आपको किसी से उधार भी लेना पड़ सकता है। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसे भड़काने की बजाय बातचीत के माध्यम से समाप्त करने का प्रयास करें, अन्यथा वह लंबा खिंच सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत परिवर्तनकारी नहीं है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य या ससुराल पक्ष से बिगड़ते संबंध आपकी चिंता का कारण बनेंगे।
धनु राशि
यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है, अचानक अतिरिक्त काम का बोझ उठाना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको अतिरिक्त समय निकालकर कड़ी मेहनत करनी होगी। इस सप्ताह आपकी दिनचर्या और खान-पान प्रभावित हो सकता है। जिसका असर आपके मन और शरीर दोनों पर पड़ेगा। पूरे सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक रूप से थके रहेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में घरेलू समस्याएं नए रूप में आपके सामने आ सकती हैं। इस दौरान आपको तनावग्रस्त होने के बजाय विवेक और धैर्य से समस्याओं का समाधान करना होगा। सप्ताह के मध्य में अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद रहेगी और नए संपर्कों में वृद्धि होगी। इस दौरान सरकार से जुड़े लोगों से निकटता बढ़ेगी और उनकी मदद से आपको भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सप्ताह का उत्तरार्ध व्यापारियों के लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। प्रेम साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और मेल-मिलाप के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से लाभकारी और सुख-समृद्धि लेकर आएगा। इस सप्ताह आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीज़ों पर दिल खोलकर खर्च करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। करियर-व्यापार आदि के सिलसिले में की गई यह यात्रा आपके लिए बेहद सुखद और लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य और रिश्तों, दोनों ही दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर, दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता दिखाई देगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपने काम को अधिक समझदारी से करने की आवश्यकता होगी। मकर राशि वालों को इस सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कोई बड़ा व्यापारिक सौदा कर सकते हैं। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह शुभ है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को क्रोध में आकर या भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको यह समझना होगा कि कोई भी परिस्थिति एक जैसी नहीं रहती और समय अवश्य बदलता है। ऐसे में इस सप्ताह धैर्य और समझदारी से कोई भी काम करें। कुंभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह अपनी परिस्थितियों के अनुसार ढलना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-छोटी बातों को तूल न दें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सप्ताह का मध्य भाग करियर-व्यापार आदि के लिहाज से थोड़ा राहत भरा हो सकता है। इस दौरान आप बाजार में तेजी का लाभ उठा पाएंगे। पारिवारिक समस्याएं भी कुछ हद तक सुलझ जाएँगी। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की तुलना में थोड़ा अधिक सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें और अपने प्रेम साथी पर अपनी इच्छा थोपने की कोशिश न करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली है। इस सप्ताह आपको जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलता हुआ दिखाई देगा। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। नियोजित कार्यों के समय पर पूरे होने से आपके अंदर एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। पूरे सप्ताह आपको घर और बाहर, दोनों जगह लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर और व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद और लाभदायक सिद्ध होगी। सप्ताह के मध्य में नई संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्ति में आ रही रुकावटें दूर होंगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो विरोधी स्वयं समझौते की पहल कर सकते हैं। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप मामलों में नरम रुख अपनाएँ और समझौता कर लें। माता-पिता का विशेष सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बना रहेगा। प्रेम साथी के साथ निकटता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक परिवार के साथ पिकनिक पार्टी या पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है।