Saptahik Rashifal (8-14 September 2025) –व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के मुताबिक मुनाफा होने की संभावना है। आप इस सप्ताह संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आप सामाजिक सर्कल में नए लोगों से मिलेंगे। प्रेम संबंधों में, आपके पार्टनर के साथ तालमेल की कमी हो सकती है
साप्ताहिक राशिफल 8-14 सितंबर 2025 – Saptahik Rashifal (8-14 September 2025) – Weekly Horoscope (September 8-14 2025)
मेष
इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए समय सामान्यतः अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। आप नए सामाजिक संबंध बनाएंगे, लेकिन कोई भी जोखिम भरा कदम उठाने से बचें। मेष राशि वालों को इस सप्ताह धन से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। सप्ताह के पहले भाग में आपके लंबित कार्य में प्रगति होगी, लेकिन सप्ताह के मध्य में कुछ बाधाएँ आ सकती हैं, जिससे आपको कुछ निराशा हो सकती है।
सप्ताह के मध्य में निवेश करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। किसी भी रियल एस्टेट सौदे में सावधानी बरतें। कामकाजी लोगों को इस सप्ताह अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे। इस सप्ताह काम पर सहकर्मियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। अपना गुस्सा नियंत्रित रखें। सप्ताह का दूसरा भाग व्यवसाय में सामान्य लाभ देगा। अपना दैनिक कार्यक्रम व्यवस्थित रखें। आलस से बचें; तनाव बढ़ सकता है।
प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जीवन की उतार-चढ़ाव के बावजूद पति-पत्नी एक-दूसरे से प्यार और समर्थन बनाए रखेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ चिंताएँ रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।
वृषभ
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए समय भी सामान्यतः अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए, नहीं तो आपका लाभ कम हो सकता है। सप्ताह का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में अधिक लाभदायक और आशाजनक रहेगा।
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह अपने लंबित कार्य पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। कामकाजी लोगों को सप्ताह के मध्य में बहुत सावधानी से काम करना होगा। इस समय आपके विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। यह समय स्वास्थ्य और संबंधों के लिए भी प्रतिकूल हो सकता है। इस समय आपको मानसिक तनाव और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
वृषभ राशि वालों को नियमित दिनचर्या बनाए रखनी चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने कार्य करने के तरीके में सुधार करने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय, अपनी समस्याओं को स्वयं हल करने का प्रयास करें। सप्ताह के दूसरे भाग में छोटी या लंबी यात्रा हो सकती है। इस सप्ताह आपकी प्रेम-जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। आपका साथी अचानक आपसे दूर हो सकता है। खुलकर बातचीत करके गलतफहमी दूर करने का प्रयास करें। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
मिथुन
इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए समय शुभ, लाभदायक और उन्नतिदायक रहेगा। आपको घर और बाहर दोनों जगह से लोगों का समर्थन और सहायता मिलेगी। करीबी दोस्तों की मदद से कोई महत्वपूर्ण लंबित मामला सुलझ सकता है
सप्ताह की शुरुआत में लंबी दूरी की यात्रा का योग है। यात्रा सुखद रहेगी और इससे आपका नेटवर्क भी बढ़ेगा। काम की जगह पर सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर काम करना फायदेमंद रहेगा। इस सप्ताह, आप अपनी काबिलियत से लोगों को प्रभावित करेंगे। पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने पर आपको अच्छा इनाम मिल सकता है। पदोन्नति की संभावना है।
व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के मुताबिक मुनाफा होने की संभावना है। आप इस सप्ताह संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आप सामाजिक सर्कल में नए लोगों से मिलेंगे। प्रेम संबंधों में, आपके पार्टनर के साथ तालमेल की कमी हो सकती है। मतभेद हो सकते हैं। एक-दूसरे पर शक न करें। आपके जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपको अपने बच्चों से अच्छी खबर मिलेगी।
कर्क
इस सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां हो सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। रिश्तेदारों के साथ मतभेद आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। इस सप्ताह, कर्क राशि वालों को अपने सामाजिक रुतबे का ध्यान रखना चाहिए।
इस सप्ताह किसी भी काम में शॉर्टकट न अपनाएं और नियमों का पालन करते समय लालच न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का पहला भाग काफी सकारात्मक रहेगा। इस दौरान आप पूरी लगन से काम करेंगे, जिसकी आपके बॉस सराहना करेंगे।
व्यापार से जुड़े लोगों को इस समय महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से भी फायदा होगा, लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग में आपको सावधानी से काम करना होगा। इस दौरान गलत निर्णय लेने की संभावना है।
इस समय कागजी कार्रवाई सावधानी से करें। आपको धन और संपत्ति से संबंधित कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर और सावधानी से काम करने पर ही सफलता मिलेगी। संपत्ति से संबंधित विवादों को खुलकर बातचीत करके सुलझाएं। प्रेम संबंधों में, अपने पार्टनर की भावनाओं की इज्जत करें और उन पर अपने विचार थोपें नहीं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य सुख एवं उन्नति कारक रहेगा। इस सप्ताह आपको महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष करना पड़ सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के भरोसे अपने काम को छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में परिस्थितियां आपके अनुकूल होती दिखाई देंगी। इस दौरान किसी कार्य में मनचाही सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। मनचाहे फल पाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी नीतियों और कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।
सप्ताह के मध्य में मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें। इस दौरान हड्डी से जुड़े कष्ट उभर सकते हैं। खान-पान में भी सावधानी बरतें।
प्रेम संबंध हो या दांपत्य संबंध, उसे बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के लिए समय निकालें। किसी भी मतभेद को मनभेद न बनने दें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन सप्ताह के मध्य से स्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी।
सप्ताह के पूर्वार्ध में छोटी-मोटी दिक्कतों से परेशान होने की बजाय उनका डटकर सामना करें। कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करें। विरोधी पक्ष आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
व्यवसाय करने वाले लोगों को अपने व्यापार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जब धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी तो आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा।
आर्थिक मामलों में आ रही दिक्कतों को इग्नोर न करें अन्यथा आपकी परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से संपत्ति संबंधी विवादों को सुलझने की संभावना रहेगी।
कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। खानपान सही रखें तथा अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए कलह-क्लेश से बचकर रहें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ मिलता नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में भले ही आपको छोटी-छोटी चीजों के लिए अधिक भागदौड़ और संघर्ष करना पड़े लेकिन सफलता आपको अंततः प्राप्त ही होगी।
आप उत्तरार्ध तक पाएंगे कि परिस्थितियां धीरे-धीरे सकारात्मक हो रही हैं। ऐसे में इस सप्ताह धैर्यपूर्वक अपने कार्यों को संचालित करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव या फिर स्थानांतरण की संभावना बनेगी।
इस सप्ताह आपको अपने सहयोगियों और स्वजनों के साथ तालमेल बनाकर चलना उचित रहेगा। व्यवसाय में कार्यरत लोगों को मनचाहा लाभ होने के योग बनेंगे। हालांकि उन्हें धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। धन का सदुपयोग करें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अनावश्यक खर्च होने की आशंका रहेगी। यदि आप भूमि-भवन का सौदा करना चाहते हैं तो क्रय-विक्रय के लिए उत्तरार्ध का समय अधिक सकारात्मक रहेगा।
प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करें। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष करना पड़ सकता है।
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक अपने धैर्य और साहस को बनाए रखें और भूलकर भी किसी के बहकावे में न आएं। इस सप्ताह आपको भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा बाद में आपको गलत फैसले के लिए पछताना पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य में अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी सामाजिक क्षेत्र में नई जान-पहचान बनेगी। इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी और आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे।
घरेलू महिलाओं का मन पूजा-पाठ, आदि क्रियाकलापों में बढ़ेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको पूंजी निवेश सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी योजना के संबंध में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।
संपत्ति क्रय-विक्रय में सावधानी बरतें, हानि होने की आशंका हो सकती है। प्रेम संबंधों में किसी भी मतभेद को परस्पर बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। इस सप्ताह जीवनसाथी और परिवार के लिए कम समय निकाल पाने के कारण आपका मन थोड़ा उदास रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का अपेक्षाकृत कम सहयोग मिलेगा।
इस सप्ताह आप अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे, जिसका आपको सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्य-व्यवसाय में आने वाली विघ्न बाधाएं कम होंगी।
किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से रुके हुए कार्यों में गति आने से मन में संतोष रहेगा। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को आंशिक सफलता प्राप्त हो सकती है।
धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। भ्रम की स्थिति में चीजों को टालना बेहतर रहेगा।
सेहत के मोर्चे पर आपको कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। मानसिक तनाव और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए धनु राशि के जातकों को प्रतिदिन योग और ध्यान करने की आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति के संबंध में पारिवारिक लोगों के साथ वार्ता होगी। संवाद से चीजों का हल निकलता नजर आएगा।
प्रेम संबंधों में स्थितियां सामान्य रहेंगी। लव पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत अधिक सकारात्मक रहने की संभावना है। इस दौरान रूके हुए कार्य बनेंगे, जिससे आपके मन में सकारात्मक भावना बढ़ेगी।
सफलता से विरोधी पक्ष परेशान रहेंगे, काम में अड़ंगे डालने की कोशिश करेंगे। हालांकि सतर्कता पूर्वक काम करते हुए सभी चालों को विफल करने में सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के पद और कद में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ने के संकेत प्राप्त होंगे।
काम को बेहतर तरीके से करने के लिए अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह लाभ और उन्नति लिए हुए है। सप्ताह के अंत तक आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं।
इस सप्ताह जहां मनचाहा लाभ होगा, उसी के अनुपात में धन का व्यय भी होगा। आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।
प्रेम संबंधों में आ रही समस्याएं दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगीं। एक-दूसरे के साथ विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यह सप्ताह आपके लिए अधिकांशतः सकारात्मक रहेगा। रूके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कार्यक्षेत्र में लोग आपके प्रयास और परिश्रम की प्रशंसा करेंगे। इस सप्ताह आप अपने आत्म-विश्वास को किसी भी कीमत पर कम न होने दें और पूरे मनोयोग से काम करें। आप पाएंगे कि आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति हो रही है।
सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बहुप्रतीक्षित तबादले या पद की प्राप्ति हो सकती है। पदोन्नति होने के योग बनेंगे।
व्यापार की दृष्टि से भी इस सप्ताह परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। प्रचार-प्रसार बढ़ाने से लाभ होगा। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी और आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परस्पर एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपके मन में तमाम तरह की चिंताएं बनी रहेंगी। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ वाद-विवाद होने के कारण मन खिन्न रहेगा।
इस दौरान आप मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण भी परेशान हो सकते हैं। मीन राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत कुल मिलाकर संघर्षपूर्ण रहने वाली है।
हालांकि इस दौरान आपके संगी-साथी आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और आपकी यथासंभव मदद करेंगे। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह मित्रों और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अपेक्षाकृत परिस्थितियां अनुकूल होती नजर आएंगी। इस दौरान अटके हुए कार्यों में गति आएगी। पहले से चली आ रही समस्याएं सुलझेंगी।
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चन दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी तीर्थ पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म एवं सामाजिक कार्यों में रमेगा।
प्रेम संबंध सामान्य रहेगा। पति-पत्नी के मध्य दांपत्य सुख व सहयोग में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।