https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

सेब खाने के फायदे और सेब खाने के नुकसान (सेब के फायदे, सेब के नुकसान) – Seb Khane Ke Nuksan In Hindi

Seb Khane Ke Fayde In Hindi: सेब तो आप खाते ही होंगे। अगर नहीं खाते हैं तो इसे आज से ही अपनी डेली डायट में इसे शामिल कर लें। सेब खाने के बहुत से फायदे हैं। आपने यह तो सुना ही होगा कि रोजाना एक सेब खाओ, डॉक्टर को दूर भगाओ। दरअसल सेब को अन्य फलों की तुलना में सबसे अधिक गुणकारी और स्वास्थ्यवर्धक फल माना जाता है। सेब विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर में मौजूद हर तरह की बीमारी को दूर करने में फायदेमंद होता है।

जब आप सुबह सेब खाते हैं तो इसका असर दोगुना हो जाता है। कहा जाता है कि सेब को रात के समय खाना हानिकारक होता है क्योंकि यह पेट में एसिड बनाता है। लेकिन यह उतना बुरा नहीं है जितना सोचा जाता है क्योंकि सेब पाचन में भी मददगार होता है। सेब बहुत स्वस्थ क्षारीय खाद्य पदार्थ हैं। सेब में न केवल फाइबर और विटामिन सी, ए और के होते हैं, बल्कि इनमें कैलोरी भी कम होती है। सेब में फैट या कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है। तो आइये जानते है सेब के फायदे, सेब के नुकसान (Seb Ke Fayde In Hindi, Seb Ke Nuksan In Hindi) –

सेब कब और कैसे खाना चाहिए?

आपको सेब का सेवन हमेशा सुबह के समय करना चाहिए। सेब के अंदर डाइटरी फाइबर मौजूद होता है और इसमें पेक्टिन नामक तत्व होता है। कई लोगों को नींद या तनाव आदि से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सुबह सेब खाना अच्छी बात है।

- Advertisement -

सेब पर काला नमक लगाकर खाया जाए तो सेब खाने का स्वाद और गुण दोनों बढ़ जाते हैं।

सेब के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उल्टी, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से स्थिति गंभीर हो सकती है।

- Advertisement -

स्वास्थ्य लाभ के लिए हमेशा सेब का ही सेवन करें। सेब को रायता, आइसक्रीम, नमकीन या फ्रूट चाट में मिलाने के बजाय अकेले ही खाएं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप जितनी अधिक प्रकार की चीजें एक साथ खाते हैं, उन्हें पचाने के लिए लीवर को अधिक एंजाइम का उत्पादन करना होगा। इससे लीवर पर दबाव पड़ता है और खाने वाली सभी चीजों का पूरा सार नहीं मिल पाता है।

रोजाना कितने सेब खाना चाहिए?

वैसे तो एक व्यक्ति को दिन में एक ही सेब खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप दिन भर में दो मध्यम आकार के सेब तक खा सकते हैं। इससे ज्यादा सेब का सेवन आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

सेब खाने का सही तरीका

सेब को छीलकर नहीं खाना चाहिए। हो सके तो सुबह इसे बिना काटे और प्राकृतिक रूप में ही खाएं। पेक्टिन सिर्फ सेब के छिलके में ही पाया जाता है और अगर छिलका हटा दिया जाए तो पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा। साथ ही शाम को या सोते समय भी सेब नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन क्रिया में फायदा नहीं होता है और कुछ नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं।

सेब खाने के फायदे इन हिंदी (Seb Khane Ke Fayde In Hindi)

पेट से जुड़ी कोई भी समस्या हो सेब के सेवन से काफी आराम मिलता है। लेकिन सुबह खाली पेट एक सेब खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

दिल रखता है स्वस्थ – अगर आप सुबह खाली पेट सेब का सेवन करते हैं तो यह दिल को स्वस्थ रखता है। सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा सेवफल में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है। ये तत्व हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम कर देते हैं। इसलिए जिनको दिल की बीमारी है या न है दोनों को ही सुबह खाली पेट सेब का सेवन करना चाहिए।

वजन रखता है कंट्रोल – सुबह खाली पेट सेब का सेवन करना हर तरह से फायदेमंद होता है। अगर आप अपना वजन कण्ट्रोल में रखना चाहते हैं तो आप सुबह खाली पेट सेब का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह एक सेब खाने से आप अपना वजन कम करने में सफलता पा सकते हैं। सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। एक तो इसे खाने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। यही वजह है कि आप बार-बार ज्यादा खाने से बचते हैं और आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। ऐसे में सेब खाने के कई फायदे हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार – सेब मधुमेह रोगियों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। अगर आप सेब को छिलके सहित खाते हैं तो यह मधुमेह में बहुत फायदेमंद होता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। देखिए, सेब खाने के हैं इतने फायदे.

हड्डियों को बनाता है मजबूत – सेब कैल्शियम से भरपूर होता है। इसे रोजाना खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। खाली पेट सेब खाने का फायदा यह है कि इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी मिलेगा।

बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता – सेब एक है लेकिन इसके गुण अनेक हैं। हर तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए नित्यदिन सुबह खाली पेट एक सेब खाकर आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर सकते हैं। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। आज जिस तरह की कोरोना जैसी बीमारियां फैल रही हैं, उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसलिए आपको सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

खून की कमी करता है दूर – जब हमारे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। यह इस बात का संकेत है कि हमारे शरीर में खून की कमी हो गई है। अगर आप नियमित रूप से खाली पेट सेब का सेवन करते हैं तो इससे एनीमिया की समस्या से निजात मिल सकती है। सेब आयरन से भरपूर होता है, जो खून को साफ करने के साथ-साथ शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन पैदा करता है।

नजर होती है तेज – आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में असमय कुछ भी खाने-पीने की व्यस्तता आपको हर तरह से कमजोर बना रही है। शरीर में सब कुछ जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। आज बड़े से लेकर बच्चे तक चश्मा लगा रहे हैं। लेकिन सेब आंखों की इस कमजोरी को दूर कर सकता है। इसलिए आपको चाहिए कि अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो बच्चों के साथ-साथ आपको भी रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए।

थकान और त्वचा के लिए उपयोगी – त्वचा यानी आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है। इसे साफ रखना आपकी जिम्मेदारी है। आज प्रदूषण और गंदे वातावरण ने आपकी त्वचा की खूबसूरती आपसे छीन ली है। ऐसे में सेब का इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। सेब विटामिन सी से भरपूर होते हैं। एक सेब के विटामिन सी की मात्रा का लगभग आधा हिस्सा केवल इसके छिलके में होता है। इसलिए सेब को छिलके सहित खाना अच्छा होता है। सेब में एंटी-एजिंग प्रभाव भी होता है जो सर्दी से बचाव और थकान पर काबू पाने में बहुत प्रभावी होता है। सच तो यह है कि सेब औषधियों से भरा फल है और सेब के फायदे असंख्य हैं।

सूजन हो जाती है कम – सेब में एंटी-इंफ्लेमेटरी और फ्लेवोनॉयड क्वेरसेटिन पाया जाता है। इसके सेवन से सूजन कम होती है। इससे कई बीमारियों में आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना सेब का सेवन जरूर करें।

दांत रखें स्वस्थ – सेब में फाइबर होता है जो आपके दांतों को स्वस्थ रखता है। सेब के सेवन से बैक्टीरिया और वायरस दूर भागते हैं। साथ ही सेब से आपके मुंह में थूक की मात्रा भी बढ़ जाती है। इसके सेवन से दांत पायरिया मुक्त रहते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाए – सेब में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसी वजह से रोजाना सेब का सेवन करने या उसका जूस पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। जिस इंसान की हड्डियां मजबूत रहती हैं उसे थकान कम महसूस होती है।

कम कोलेस्ट्रॉल – बदलते लाइफस्टाइल में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आम होती जा रही है। इससे छोटे बच्चे भी हृदय रोग के शिकार हो रहे हैं। सेब का रस पीने या सेब का सेवन करने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी रोका जा सकता है।

खूबसूरती बढ़ाए – सेब के सेवन से आपके चेहरे के काले और सफेद दाग कम हो जाते हैं। जिससे चेहरे पर ग्लो आ जाता है। साथ ही रोजाना इसका सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद अनावश्यक चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है, जिससे आप आकर्षक दिखने लगते हैं।

पथरी से बचाए – किडनी स्टोन से बचाव के लिए सेब का सेवन फायदेमंद होता है। अगर आपको पथरी है और आप रोजाना सेब खाते हैं तो आपको पथरी के दर्द से राहत मिलेगी। इसलिए डॉक्टर भी पथरी के मरीजों को सेब खाने की सलाह देते हैं।

खून की कमी – सेब आयरन से भरपूर होता है, जो खून को साफ करता है और शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन भी पैदा करता है। जिससे व्यक्ति के बॉडी में रक्त की कमी दूर हो जाती है।

ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल – मधुमेह रोगी के लिए सेब सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। सेब को छिलके समेत खाने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

दमा रोग में लाभकारी – सेब खाने के बेमिसाल फायदे हैं। सेब अस्थमा की बीमारी में भी फायदेमंद होता है। सेब या सेब का जूस अस्थमा से निजात दिलाने में आपकी काफी मदद कर सकता है। सेब में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो फेफड़ों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। यही कारण है कि सेब खाने से अस्थमा की बीमारी से राहत मिलती है।

कब्ज करता है दूर – सेब कई बीमारियों की दवा है। अगर आपको सुबह पेट साफ नहीं होने की शिकायत है तो आपको सुबह एक सेब जरूर खाना चाहिए। इससे आपकी कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। खाली पेट सेब खाने से कब्ज, गैस और पाचन की समस्या में फायदा होता है। सेब में फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या को धीरे-धीरे कम करता है। आप चाहें तो सेब की जगह इसके मुरब्बे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पथरी से दिलाता है राहत – सेब एक खास फल है और इसमें कई बीमारियों की दवा भी छिपी हुई है। अगर किसी को पथरी की शिकायत है तो सेब उसका भी इलाज है। पथरी के मरीजों के लिए सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब का जूस और सेब का सिरका भी सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार होता है। सेब खाने से पथरी के दर्द में आराम मिलता है। सुबह खाली पेट सेब के सेवन कई फायदे होते हैं और आपको इसका सेवन करना चाहिए।

उत्कृष्ट डीटॉक्सीफिकेशन – अगर आप सुबह सेब खाते हैं तो यह आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और जमा नमक को दूर करता है। इसलिए अगर आप लंबे समय तक सेब खाते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।

सेब खाने के नुकसान इन हिंदी (Seb Khane Ke Nuksan In Hindi)

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक सेवन आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं ज्यादा सेब खाने से इंसान को कौन-कौन सी परेशानियां घेर सकती हैं।

कब्ज़ की शिकायत – फाइबर व्यक्ति को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन अगर शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाए तो इससे पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। फाइबर का अधिक सेवन सूजन और कब्ज पैदा कर सकता है। यदि आप एक दिन में 70 ग्राम से अधिक फाइबर का सेवन करते हैं तो पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मोटापा – एक सामान्य सेब में करीब 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में सेब का सेवन करते हैं तो आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए एक सेब का नियमित सेवन काफी है।

असंतुलित रक्त शर्करा – सेब में शुगर और कार्बोहायड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। सेब का ज्यादा सेवन आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

दांत हो सकते हैं खराब – अगर आप ज्यादा सेब खाते हैं तो यह आपके दांतों को भी खराब कर सकता है। सेब में एसिड मौजूद होता है इसलिए इसका अधिक सेवन दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

हृदय परेशानी – सेब में फ्रुक्टोज पाया जाता है, जिसकी रक्त में अधिक मात्रा लीवर और हृदय के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। अगर आप ज्यादा सेब खाते हैं तो इससे दिल की सेहत को काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि कम से कम मात्रा में सेवन करें।

एलर्जी हो सकती है – सेब के अधिक सेवन से आप एलर्जी के शिकार हो सकते हैं। कुछ लोगों को सेब खाने के बाद खुजली, त्वचा पर रैशेज जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए इसका सेवन कम से कम करें।

पेट में ऐंठन – अधिक मात्रा में सेब का सेवन करने से आपके पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में पेट दर्द और ऐंठन शामिल हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि सेब में फाइबर की उच्‍च मात्रा होती है

निष्कर्ष

हमने आपको सेब के कई फायदे बताए हैं। अब जब आप सेब खाएंगे तभी आपको ये सारे फायदे समझ में आएंगे। सच तो यह है कि खाली पेट सेब खाने के इतने फायदे हैं की किसी ने भी इसके बारे में सोचा नहीं होगा।

अब आपको समझ में आया होगा कि रोज खाली पेट सेब क्यों खाना चाहिए। वैसे तो सेब को कभी खाना फायदेमंद होता है, लेकिन खाली पेट सेब खाने के बहुत ज्यादा फायदे हैं। वही छिलके सहित सेब खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page