Shukra Margi Gochar 2025 :शुक्र ग्रह 13 अप्रैल रविवार को मीन राशि में मार्गी हो गया है। शुक्र की चाल जब मार्गी होती है तो यह अपनी उच्च राशि के जातकों के लिए कई लाभकारी परिणाम लेकर आता है। संभवतः इस दौरान जब शुक्र अपनी उच्च राशि में मार्गी होगा तो यह कई राशियों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और खुशियां लेकर आएगा। अगले 45 दिनों के दौरान लक्ष्मी नारायण और मालव्य राजयोग बन रहा है, जिससे कई लोग मालामाल हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि शुक्र की सीधी चाल से किन राशियों को फायदा होने वाला है।
कन्या
शुक्र इन राशि वालों के लिए दूसरे और नौवें भाव का स्वामी है। अब यह कन्या राशि के सप्तम भाव में मार्गी हो गया है। इससे शादीशुदा लोगों के घरेलू जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग और प्यार पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। इस दौरान आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। अगर आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे थे तो अब आपको इससे राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अवधि लाभकारी हो सकती है। शुक्र के मीन राशि में मार्गी होने से आपको कई अन्य क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र सातवें और बारहवें भाव का स्वामी है। अब यह वृश्चिक राशि के पांचवें भाव में मार्गी हो गया है। शुक्र का सीधा मार्गी होना आपके जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। वहीं संतान पक्ष से भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी और व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा और काम में सफलता मिलेगी। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और जीवन में भी खुशियां आएंगी। शुक्र के मीन राशि में मार्गी होने से आपको हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।
कर्क
इस राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है। कर्क राशि में अब यह नवम भाव में मार्गी हो गए हैं। इसके शुभ प्रभाव आपको देखने को मिलेंगे। प्रॉपर्टी और वाहन संबंधी मामलों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार के मामले में आपका काम आगे बढ़ सकता है और आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। इस दौरान आपके घर में कोई शुभ कार्य भी हो सकता है। परिवार के सदस्यों के सहयोग से खुशियां बनी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और जीवन में खुशियां आएंगी।
धनु
धनु राशि वालों के लिए शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है और अब शुक्र धनु राशि में चौथे भाव में मार्गी हो गए हैं। आपको इसके शुभ परिणाम मिल सकते हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए भी यह अवधि अच्छी रहने वाली है और शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में रोमांस बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम में आ रही रुकावटें दूर होने लगेंगी। यह अवधि आपकी कुछ इच्छाओं को भी पूरा कर सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो उसमें भी आप आगे बढ़ सकते हैं। यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे तो इससे राहत मिलेगी और धन लाभ के योग बनेंगे।
मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और आठवें भाव का स्वामी है। शुक्र अब मीन राशि में प्रथम भाव में मार्गी हो गया है। इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। इन लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ रही हैं तो अब वे भी दूर हो सकती हैं और जीवन में सफलता प्राप्त होगी। शुक्र के मार्गी होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी। पारिवारिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।