Surya Gochar 2025: सिंह राशि में 17 अगस्त को सूर्य गोचर होने जा रहा है, कर्क राशि से अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करते वक्त सूर्य की स्थिति मजबूत होगी, साथ ही सूर्य के मजबूत होने से कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। पिता, उच्च पद आदि के कारक ग्रह सूर्य के गोचर से इन राशियों को करियर और व्यवसाय में भी सफलता मिलेगी। सूर्य का गोचर मिथुन, तुला समेत 5 राशियों को पूर्ण लाभ प्रदान करेगा। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य गोचर से इन राशियों को क्या लाभ मिलेंगे। साथ ही, जानिए सूर्य गोचर के उपाय।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों पर सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर आपको करियर और व्यवसाय में पद-प्रतिष्ठा का लाभ दिलाएगा। संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के कौशल में निखार आएगा। इसके साथ ही, आपको पेशेवर जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। आप बेहतर निर्णय ले पाएँगे। इस वजह से आपको सफलता का स्वाद भी चखने को मिलेगा।
सिंह
आपके जीवन में कई सुखद बदलाव आएंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आप अपनी सोच और काम से लोगों को प्रभावित कर पाएँगे। साथ ही, इस दौरान आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहेगा। भाग्य के सहयोग से आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
तुला
यह समय आपके लिए दीर्घकालिक निवेश के लिए अच्छा रहने वाला है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है। आपको आय के मामले में बड़ा लाभ मिलेगा, पदोन्नति मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी मनोकामना पूरी होगी। साथ ही, आपको कोई बड़ा सौदा करने का मौका मिल सकता है।
धनु
सुखद और भाग्यशाली रहने वाला है, कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आप करियर में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे। साथ ही, आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत भी करेंगे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आप दूसरों की मदद करेंगे और आपका मन दान-पुण्य में लगेगा।
कुंभ राशि
सूर्य कुंभ राशि के जातकों के सप्तम भाव में गोचर करने जा रहा है। इससे व्यवसाय करने वालों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आपके काम का विस्तार हो सकता है। इस दौरान आपको नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है। कठिन परिस्थितियों में आपको करीबी दोस्तों से मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय बेहतर रहेगा।