गाय के घी का दीपक जलाने के फायदे 

घर के मंदिर में रोज सुबह-शाम दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। वेद शास्त्रों में देवी-देवता के सामने घी या तेल का दीपक जलाने के विभिन्न लाभ बताए गए हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होने के साथ पॉजिटिव एनर्जी बढ़ जाती है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

शिव पुराण के अनुसार, घर में घी का दीपक जलाने से सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु के हिसाब से नियमित रूप से दीपक जलाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है। इसके साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

दीपक जलाने से अज्ञानता खत्‍म होती हैं। इतना ही नहीं घर में घी का दिया जलाने से मां लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न हो जाती हैं और घर में स्‍थाई रूप से वास करने लगती हैं।

हनुमान जी को चमेली के तेल का और शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

इसके अलावा अधिकतर देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से घी का दीपक जलाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दीपक जलाते समय दिशाओं का भी ध्यान रखना चाहिए। गलत स्थान पर दीपक रखने से नुकसान हो सकते हैं।

दीपक को घर में हमेशा पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।