बल्ब का आविष्कार किसने किया, जाने इससे जुडी रोचक व दिलचस्प बाते

बल्ब का आविष्कार थॉमस ऐल्वा एडीसन ने 1879 ई. में किया था।

थॉमस अल्वा एडिसन एक महान वैज्ञानिक थे। उन्होंने न केवल बल्ब का आविष्कार किया बल्कि मोशन पिक्चर कैमरा, कार्बन टेलीफोन ट्रांसमीटर, एल्कलाइन स्टोरेज बैटरी और ग्रामोफोन जैसी अन्य चीजों का भी आविष्कार किया।

एडिसन ने दुनिया के पहले लाइट बल्ब का पेटेंट अपने नाम कराया था। इस अनोखे आविष्कार को बनाने में उन्हें करीब डेढ़ साल का समय लगा।

एडिसन से पहले भी कई वैज्ञानिकों ने इस विषय पर काफी शोध और प्रयोग किए थे। इसी वजह से एडिसन को काफी मदद मिली।

डेढ़ साल के इस शोध में कार्बन, प्लेटिनम जैसी कई धातुओं का इस्तेमाल किया गया। लेकिन प्लेटिनम धातु के इस्तेमाल से बल्ब की रोशनी 12 घंटे तक सीमित थी।

लेकिन प्लेटिनम बल्ब का इस्तेमाल बहुत महंगा था। फिर उनके कई प्रयोगों से कार्बन फिलामेंट की धातु के उपयोग के साथ उनका प्रयोग सफल रहा।