काजू के इन फायदों से अनजान होंगे आप 

कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है काजू, जिनकी हमारे बॉडी को आवश्यकता होती है।

काजू विशेष रूप से असंतृप्त वसा से भरपूर होता है जो हृदय के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इस ड्राई फ्रूट में शुगर की मात्रा कम होती है और यह फाइबर और प्रोटीन से भी भरपूर माना जाता है। 

काजू पॉलीफेनोल्स-कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, जो पुरानी बीमारियों से बचाता है।

अखरोट और काजू जैसे सूखे मेवों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करते पाए गए हैं।

अध्ययनों में काजू सहित अन्य मेवों को स्ट्रोक और हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए पाया गया है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि काजू का सेवन ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने में भी मददगार हो सकता है।