रोजाना सुबह उठकर करें ये काम, नहीं रहेगी धन की कमी

आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में ऐसी कई बातें बताई है, जिन्हे जीवन में अपनाने से व्यक्ति की कई समस्याएं हल हो सकती हैं।

चाणक्य नीति में बताए गए कुछ ऐसे कार्य बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुबह उठकर करने से व्यक्ति को जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।

आइए जानते हैं कि आर्चाय चाणक्य के अनुसार वह काम कौन-से हैं -

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। क्योंकि धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर माना जाता है।

आर्चाय चाणक्य कहते हैं कि सुबह जल्दी उठना ही सफलता की पहली सीढ़ी होता है।

इसके बाद स्नान आदि से निवृत होने के बाद ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे व्यक्ति को जीवन में कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

स्नान आदि से निवृत होने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से आपके लिए तरक्की के योग बनने लगते हैं।

सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भगवान के नाम की माला जपनी चाहिए। इसके बाद इस माला के साथ-साथ घिसा हुआ चंदन भी भगवान नारायण को अर्पित करें।

इसके बाद यह चंदन अपने माथे और गर्दन पर लगाएं। ऐसा करने से ईश्वर की कृपा के साथ-साथ मानसिक शांति का भी अनुभव होता है।