जल जीवन है तो जहर भी, जाने ऐसा क्यों 

खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इस समय पीया गया पानी आपके लिए जहर की तरह कार्य कर सकता है। 

जब तक खाना पूरी तरह पच न जाए, जल ग्रहण नहीं करना चाहिए। खाना खाने के बाद डेढ़ से दो घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए। 

 खाने के साथ अथवा खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से भोजन के पचने में दिक्कतें आती हैं। 

इससे शरीर को पौष्टिक तत्व नहीं मिलते, तथा पेट के तमाम रोगों की संभावनाएं रहती है। 

चाणक्य नीति के अनुसार खाना खाने के बाद कम से कम डेढ़ से दो घंटे तक जल ग्रहण करने से बचना चाहिए। 

खाना खाने के बाद ज्यादा पानी पीने से आपके खाने का डाइजेशन सुचारू रूप से नहीं होता। इस कारण से कब्ज, गैस, खट्टी डकारें एवं अपच जैसी समस्या परेशान कर सकती है। 

जिससे शरीर कमजोर होता जाता है। चाणक्य के अनुसार खाने से एक घंटे पहले आवश्यक पानी पी लेना चाहिए। 

चिकित्सकों के अनुसार खाने के साथ पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर होता है। इस वजह से पेट में गैस, सीने में जलन होती है। 

खाना खाते हुए पानी पीते रहने से खाने में मौजूद पोषक तत्व पानी में घुलकर यूरिन के साथ बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर को आवश्यक न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलते, जिसकी वजह से आपकी इम्युनिटी भी कमजोर होती है। 

खाना खाने के साथ पेट में गैस्ट्राइटिस (जठराग्नि) बढ़ती है, जो वस्तुतः यह खाना पचाने का कार्य करती है। 

खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद पानी पीने से जठराग्नि कम होती है, जिससे खाना ठीक से पच नहीं पाता। पेट में भारीपन और अपच की समस्या होती है।