जीवन में कभी नहीं करना चाहिए इन 4 लोगों से लड़ाई 

कुछ ऐसे व्यक्ति होते हैं जो आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हो सकता है वह आपके कोई परिवार का शख्स हो या कोई दूर का रिश्तेदार हो। 

चाणक्य के अनुसार कभी भी अपने प्रिय जनों से विवाद नहीं करना चाहिए। इससे आपका ही नुकसान होता है। 

हर व्यक्ति के जीवन में एक ऐसा मित्र होता है जिससे वह अपने जीवन के सभी सुख दुख बांटता है। 

चाणक्य के अनुसार ऐसे इंसान से कभी भी विवाद नहीं करना चाहिए।  हो सकता है आपने उसे कोई ऐसी गुप्त बात बताई हो जिसका समय पड़ने वह इस्तेमाल आपके खिलाफ ही कर दे। 

चाणक्य के अनुसार गुरु एक ऐसा व्यक्ति होता है जो आपको जीवन में सही मार्ग दिखाता है और अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरणा देता है। 

गुरु के बिना ज्ञान अर्जित करना नामुमकिन होता है। ऐसे में इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि अपने गुरु से कभी भी वाद विवाद न करें। इससे आपके भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है। 

चाणक्य के अनुसार कभी भी किसी मूर्ख व्यक्ति से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। 

ऐसा करने से आपके समय की बर्बादी होती है. ऐसे व्यक्ति को आप चाहे कितना भी समझा क्यों ना लें लेकिन वह कभी आपकी बात नहीं समझेगा। 

इसलिए ऐसे व्यक्ति से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए।