घर के मुखिया को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान, वरना घर में आ सकती है अशांति

इसी नीति शास्त्र में चाणक्य ने घर के मुखिया के लिए कुछ ऐसी बातों का वर्णन किया है जो उसे कभी नहीं भूलनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो बातें-

आचार्य चाणक्य के अनुसार परिवार के मुखिया को हमेशा फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। चाणक्य नीति कहती है कि एक परिवार का मुखिया हमेशा अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करके चलता है। इसलिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए घर के मुखिया को बचत करने और उनकी जरूरत पूरी करने का प्रयास करना चाहिए।

आचार्य चाणक्य के अनुसार परिवार के मुखिया को परिवार के सदस्यों से बात करनी चाहिए। यदि परिवार में कोई समस्या है तो परिवार के मुखिया का कर्तव्य है कि वो  परिवार के हर सदस्य की समस्या को सुनकर उसका हल निकालने का प्रयास करे। इसलिए परिवार के मुखिया को घर के सदस्यों को अपना समय देना चाहिए ताकि उनसे आप हर मुद्दे पर खुलकर बात कर सके।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि घर के मुखिया को कभी भी अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार बच्चे उसी चीज का अनुसरण करते हैं जैसा वह अपने बड़ों को करते देखते हैं। अगर बच्चे आपको ऐसा करते देखेंगे तो वे भी अन्न का अपमान करने लगेंगे जिससे घर से सुख-समृद्धि दूर हो जाएगी।

आचार्य चाणक्य के अनुसार घर के मुखिया को अपने भाई-बंधुओं से अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए। यदि परिवार के मुख्य सदस्य के अपने भाई से अच्छे संबंध नहीं होंगे तो बाहर वाले लोग घर में सेंध लगा लेंगे और पूरे परिवार में तनाव का माहौल बन जाएगा।

इसलिए अपने छोटे भाई बहनों को समझने का प्रयास करें, उनकी गलतियों पर उन्हें डांटे जरूर लेकिन उनसे मुंह न मोड़ें। इससे आप पूरे घर को एक डोर में बांधे रख सकेंगे।