मां के गर्भ में ही तय हो जाते हैं शिशु की किस्मत के ये फैसले, क्या कहती है चाणक्य नीति

चाणक्य के अनुसार 5 चीजें जन्म से पहले ही हर शिशु के भाग्य में लिख दी जाती है जिसे कोई चाह कर भी नहीं बदल सकता।

इस श्लोक के जरिए आइए जानते हैं कौन सी वो पांच चीजें हैं जो गर्भ में ही व्यक्ति के भाग्य से जुड़ जाती हैं।

आयुः कर्म च वित्तं च विद्या निधनमेव च । पञ्चैतानि हि  सृज्यन्ते गर्भस्थस्यैव देहिनः ।।

अर्थ- समस्त देहधारी प्राणियों की आयु, उनके द्वारा किए जाने वाले कर्म (कार्य ), धन , विद्या तथा मृत्यु  का समय उनकी  गर्भावस्था में ही पूर्वनिर्धारित हो जाता है।

आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र के इस श्लोक के अनुसार किसी भी शिशु की आयु मां के गर्भ में ही तय हो जाती है। बच्चा अल्पायु होगा या दीर्घायु ,इस संसार में आ पाएगा या नहीं, ये सब  मां के गर्भ में ही तय हो जाता है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को अपने कर्मों के हिसाब से सुख-दुख भोगना पड़ता है। ये कर्म सिर्फ वर्तमान के नहीं बल्कि पिछले जन्म से भी तय होते हैं। लाख प्रयास के बाद आपके कर्म के आधार पर ही आपके अच्छे और बुरे का फैसला होता है।

आचार्य चाणक्य के इस श्लोक के अनुसार मां के पेट में ही ये निर्णय हो जाता है कि बच्चे के भाग्य में धन लाभ है या नहीं। बच्चा कहां तक पढ़ेगा,विद्या ग्रहण कर ली तो उसका कितना जीवन में सदुपयोग कर पाएंगा, यह सभी बातें मां के गर्भ में तय हो जाती हैं।

आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य के जीवन में लगभग 101 बार मृत्यु का योग बनता है, जिसमें एक बार काल मृत्यु और बाकी अकाल मृत्यु होती हैं।  इन अकाल मृत्यु को कर्म और भोग से बदला जा सकता है।