अपने पति के लिए ये लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली 

आचार्य चाणक्य की मानें तो धार्मिक कार्य करने वाली लड़कियां शादी के पश्चात अपने ससुराल को स्वर्ग बना देती हैं। शादी के बाद उनके पति की भी किस्मत चमक जाती है।

धार्मिक कार्य करने वाली लड़कियां रोजाना सुबह और शाम में पूजा उपासना और आरती अर्चना करती हैं। इससे घर में ईश्वर का वास होता है

साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है। ऐसी लड़कियां अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं।

आचार्य चाणक्य का कहना है कि धैर्यवान लड़की अपने पति के लिए भाग्यशाली होती है। उनमें अदम्य साहस होता है।

विषम परिस्थिति में भी वह अपने पति का साथ देती है। हर परिस्थिति में वह आगे बढ़ने की सोच रखती है। इससे पति को भी हौसला मिलता है।

शांत स्वभाव वाली लड़की को भी आचार्य चाणक्य ने पति के लिए भाग्यशाली बताया है। शांत स्वाभाव वाली लड़की को जल्दी गुस्सा नहीं आता है।

इस गुण की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद नहीं होता है। धर्म शास्त्रों में निहित है कि जिन लोगों के घर में पारिवारिक कलह नहीं होती है। वहां पर माता लक्ष्मी जरूर वास करती हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मीठी वाणी बोलने वाले सभी जगह पूजे जाते हैं। मीठा बोलने वाली लड़की भी अपने पति के लिए भाग्यशाली होती है।

वह अपनी मीठी वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब होती है। साथ ही उसके व्यवहार से घर में खुशी का माहौल रहता है। इससे घर में सुख और समृद्धि का भी आगमन होता है।

'संतोषम परम सुखम' आचार्य चाणक्य कहते हैं कि संतोष करने वाली लड़की अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती है।

ऐसी लड़की मुश्किल घड़ी में अपने पति का साथ देती है। इससे पति अपने जीवन में अधिक कामयाब होता है।