मानसिक व शारीरिक सेहतमंदी के लिए इन का करें सेवन

अगर आप मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना दूध का सेवन करें। डॉक्टर हमेशा सेहतमंद रहने के लिए दूध पीने की सलाह देते हैं।

आचार्य चाणक्य ने अपनी रचना नीति शास्त्र के एक श्लोक में सेहतमंद रहने के लिए दूध पीने की सलाह दी है। इस श्लोक में बताया गया है कि दूध पीने से व्यक्ति शारीरिक रूप से मजबूत होता है।

दूध में अनाज की तुलना में दस गुना अधिक ताकत होता है। इसके लिए रोजाना दूध का सेवन करें।

घी का सेवन करें - प्राचीन समय में लोग सेहतमंद रहने के लिए मक्खन और घी का सेवन करते थे। वर्तमान समय में भी डॉक्टर पेट की समस्या को दूर करने के लिए घी खाने की सलाह देते हैं।

आचार्य चाणक्य की मानें तो व्यक्ति को सेहतमंद रहने के लिए रोजाना घी का सेवन करना चाहिए।

घी में दूध की तुलना में अधिक ताकत होता है। इसके लिए रोजाना घी का सेवन करें। हालांकि, हमेशा शुद्ध घी का ही सेवन करें।

अनाज के सेवन से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। साथ ही व्यक्ति ताकतवर होता है।

विभिन्न प्रकार के अनाजों के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

इसके लिए विभिन्न प्रकार के अनाज जैसे चावल, गेंहू, बाजरा, मक्का का रोजाना सेवन करें।