जानिए कब लगने वाला साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नंबर 2022 को लगने वाला है।

चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से रात्रि 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

8 नवंबर को लगने वाला साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा दक्षिण/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में होगा।

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस कारण सूतक काल भी मान्य होगा।

बता दें कि ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान कोई भी मांगलिक काम करने की मनाही होती है।

मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को खुद का खास ख्याल रखने की जरूरत है।