जाने कब लग रहा है चंद्र ग्रहण और इसका समय 

 8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पड़ेगा। 

चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। 

ये चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसका सूतक भी रहेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है। 

ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजकर 41 मिनट से होगी और ये शाम छह बजकर 20 मिनट तक रहेगा। 

भारत के कुछ ही हिस्सों में पूर्ण और अधिकतर हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। वहीं, अमेरिका में पूर्ण चंद्रग्रहण नजर आएगा। 

भारत में चंद्रग्रहण चंद्र उदय के साथ शाम 5:20 से दिखने लगेगा।  यह चंद्रग्रहण मेष राशि में होगा।  सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले यानी सुबह 8:20 से शुरू हो जाएगा और ये शाम 6:20 पर समाप्त हो जाएगा।