साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा इस दिन 

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है। इसके अनुसार सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने से चंद्रमा पर प्रकाश पड़ना बंद होता है, उसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।

धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किसी भी ग्रहण को बेहद खास माना जाता है। ज्योतिष में ग्रहण को एक विशेष संयोग के रूप में देखा जाता है

8 नवंबर 2022 को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा।

चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से रात्रि 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

8 नवंबर को लगने वाला साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

यह चंद्र ग्रहण केवल उत्तर पूर्वी यूरोप, एशिया के यूरोप से सटे हुए कुछ भाग, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत महासागरीय क्षेत्र आदि जगहों पर ही दिखाई देगा।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

दरअसल ज्योतिष के अनुसार जिन क्षेत्रों में ग्रहण लगते हैं सूतक का प्रभाव केवल उन क्षेत्रों पर ही पड़ता है।

चूंकि भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां सूतक का प्रभाव नहीं होगा और सभी तरह के धार्मिक व शुभ कार्य किए जा सकेंगे।