कब लगने वाला है चंद्र ग्रहण? जाने कहाँ दिखाई देगा

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण नवंबर में लगने वाला है जो भारत में भी दिखाई देगा।

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि यानी 8 नवंबर के दिन ये चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

भारत के समय के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा यानी 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक साल का दूसरा चंद्र ग्रहण रहेगा।

साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

इसके अलावा ये चंद्र ग्रहण दक्षिण/पूर्वी यूरोप, एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक, ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है।

पंचांग के अनुसार, 8 नवंबर को देव दीपावली भी पड़ रही है। हालांकि इस साल 7 नवंबर को ही देव दिवाली मना ली जाएगी।

शास्त्रों के अनुसार, सूतक काल चंद्र ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है जो ग्रहण समाप्त होने के साथ खत्म होगा।