साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें डेट, टाइम और अन्य जरूरी बातें

साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवम्बर को लगेगा जबकि पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था। 

साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा।  भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा। 

यह चंद्र ग्रहण  दक्षिणी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

खगोल शास्त्रियों के अनुसार एक साल में अधिक से अधिक पांच ग्रहण ही हो सकते हैं। 

हालांकि साल 2022 में लगने ग्रहणों की कुल संख्या 4 ही है. इसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं। 

पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 शनिवार को तथा पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगा था।