मई में इस दिन लग रहा है चंद्र ग्रहण,  जानिए इसके बारे सब कुछ

साल का पहला चंद्र ग्रहण – 16 मई 2022 साल का दूसरा चंद्र ग्रहण – 8 नवंबर 2022

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2022 में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। कई देशों में यह चंद्र ग्रहण देखा जाएगा।

लेकिन भारत में इसकी द्रश्यता शून्य रहेगी। जिस कारण सूतक मान्य नहीं होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है।

चंद्र ग्रहण का समय प्रात: काल 8:59 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 10:23 बजे समाप्त होगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा। भारत में इसकी द्रश्यता शून्य रहेगी। जिस कारण सूतक मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण के समय करें ये काम

चंद्र ग्रहण शुरू होने से पूर्व ही खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते जरूर डाल दें। चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान के नाम का जाप किया जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई करें और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के पश्चात स्नान कर नए कपड़े पहने फिर कुछ दान करें। इसके पश्चात कोई अन्य कार्य करना शुरू करें।

ग्रहण समाप्त होने पर घर के पास मौजूद किसी मंदिर में पूजा कर दान आदि करें। मान्यता अनुसार कि ग्रहण खत्म होने पर गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल प्राप्त होता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ग्रहण खत्म होने के पश्चात इन्द्र देव की पूजा करने का भी विधान है। इसके बाद अन्न दान करने का नियम है।