16 मई को लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जाने सही समय और सूतक काल 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2022 में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। कई देशों में यह चंद्र ग्रहण देखा जाएगा। लेकिन भारत में इसकी द्रश्यता शून्य रहेगी। जिस कारण सूतक मान्य नहीं होगा।

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण का समय प्रात: काल 7:02 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 12:20 बजे समाप्त होगा।

8 नवंबर को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत समते कई देशों में देखा जा सकेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण होने की वजह से इसमें भी सूतक मान्य होगा।

दूसरे चंद्र ग्रहण  का समय दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर शाम में 7 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा और इस दौरान ग्रहण के सभी नियमों का पालन आवश्यक है।

साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा। भारत में इसकी द्रश्यता शून्य रहेगी। जिस कारण सूतक मान्य नहीं होगा।

यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका दिखाई देगा। भारत में भी यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) दिखेगा, इसलिए इसका सूतक भारत में भी प्रभावी रहेगा।

साल के पहला चंद्र ग्रहण में सूतक मान्य नहीं होगा जबकि दूसरे चंद्र ग्रहण सूतक काल मान्य होगा।