इस दिन लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए इसके बारे सब कुछ

8 नवंबर को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस कारण सूतक मान्य नहीं होगा।

Fill in some text

चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 मिनट तक होगा और इस दौरान ग्रहण के सभी नियमों का पालन करना आवश्यक नहीं है।

यह चंद्र ग्रहण  दक्षिणी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

ग्रहण समाप्त होने के बाद स्वयं को शुद्ध करना आवश्यक है। ग्रहण के प्रभाव को नष्ट करने के लिए स्नान करना चाहिए। साफ पानी से नहाने के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए

ऐसा करने से आप पर ग्रहण का प्रभाव शून्य होगा। वहीं जब आप शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें तो तब जाकर कोई दूसरा काम करें।

ग्रहण के कारण उसकी नकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश करती है। ऐसे में ग्रहण के बाद घर की शुद्धि भी अवश्य करनी चाहिए।

पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। आप घर में पोछा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह नष्ट हो जाएगी।