हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करती है छोटी इलायची

 इलायची का सेवन कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है। हम यहां आपको बताएंगे कि छोटी इलायची खाने के क्या लाभ होते हैं -

इलायची का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। 

जी हां अगर आप रोजाना अगर आप 3 ग्राम  इलायची का सेवन करते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। 

पाचन क्रिया दुरुस्त रहेगी - इलायची का सेलन करने से डाइजेशन की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही यह अल्सर को भी ठीक करती है।

सूजन को कम करने में मदद - इलायची में एंटी-इंफ्लामेंटरी गुण होता है जो शरीर की कोशिकाओं में सूजन होने लगती है।

वहीं इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को डेमिज होने से बचाते हैं। 

ब्लड शुगर कंट्रोल होता है -  इलायची का रोजाना सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप इलायची  पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। 

कैंसर से लड़ने होती है मदद - इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स में कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।

वहीं अगर आप रोजाना छोटी इलायची का सेवन करते हैं  तो कैंसर कोशिकाओं को मारने में मदद करते हैं।