सितंबर में घूमने का है प्लान, तो इन जगहों पर जा सकते हैं आप

सितंबर में घूमने जाना चाहते हैं तो पश्चिम बंगाल के सफर पर निकलें। यहां का एक अनोखा हिल स्टेशन कलिम्पोंग स्थित है, जो पूर्वी भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

इस मौसम में कलिम्पोंग में हरा भरा नजारा देखने को मिलेगा। यहां के बड़े बड़े चाय के बागान आपको पसंद आएंगे। कलिम्पोंग में आप लेप्चा संग्रहालय, मेक फार्लेन चर्च, डाॅ. ग्राहम होम, देओलो हिल, मोरन हाउस, सोंगा गुंबा और डर्पिन मठ घूमने जा सकते हैं।

मानसून के कारण पहाड़ी जगहों की ट्रिप पर नहीं जा पा रहे थे, तो इंतजार खत्म हुआ। इस मौसम में आप उत्तराखंड के हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सितंबर महीने में सफर पर निकलें।

अल्मोड़ा पर्यटकों का पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस है। यहां आपको नंदा देवी मंदिर, चितई मंदिर, पाताल देवी मंदिर, माल रोड और कुछ ऐतिहासिक जगहें जैसे चंद वंश के काल का मल्ला महल, अल्मोड़ा चिड़ियाघर जा सकते हैं।

सितंबर महीने में घूमने का मन है तो गुजरात के दमन और दीव की यात्रा पर जाएं। ये बहुत ही खूबसूरत द्वीप है, जहां आप समुद्र तट का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। 

यहां बीच पर ज्यादा भीड़ नहीं होती। दमन और दीव में गुजराती और पुर्तगाली संस्कृतियों की मिलीजुली झलक देखने को मिलेगी।

 इसके अलावा यहां आप आईएनएस खुखरी मेमोरियल, नैदा गुफाएं, दीव संग्रहालय, ज़म्पा गेटवे, दीव किला, पानीकोटा किला, असीसी के सेंट फ्रांसिस चर्च और गंगेश्वर मंदिर देख सकते हैं।

तमिलनाडु के पुडुचेरी में सुंदर और शांत समुद्र तट, खूबसूरत कैफै, फ्रांसीसी स्वाद वाले लजीज खाने का लुत्फ आप उठा सकते हैं। सितंबर महीने में पुडुचेरी जाना सही फैसला होगा।

यहां की सुंदर पीली इमारतें आपको आकर्षित करेंगे। इस जगह पर पैराडाइज बीच, अरबिंदो आश्रम, ऑरोविले, सीसाइड प्रोमेनेड आदि घूमने को मिलेगा।