इंसान का सबसे बड़ा शत्रु कौन? इसे पराजित कैसे करें

हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है।  सफलता प्राप्त करने के लिए वो हर प्रकार के जतन भी करता है। 

लेकिन जब इन्हीं प्रयासों में सुविचार की ऊर्जा सम्मलित हो जाती है, तो उस सफलता का आनंद बढ़ जाता है।  आज के सुविचार क्या हैं? आइए जानते हैं -

अहंकार मनुष्य की प्रतिभा और कुशलता को उसी प्रकार से नष्ट करता है जैसे दीमक किसी लकड़ी को

पद और प्रतिष्ठा का घमंड वो ही करते हैं जिन्हें ये बिना परिश्रम और ज्ञान के मिलती है,  योगी कभी अपनी साधाना और विद्वान कभी अपने ज्ञान पर घमंड नहीं करता है। 

क्रोध न करें, ये आपका सबसे बड़ा शत्रु है। इसे ज्ञान से ही पराजित किया जा सकता है। 

नंबर वन की कुर्सी किसी की स्थाई नहीं है, ये ऐसा स्थान है जिस पर हर पल बदलाव होता रहता है। 

दूसरों को नीचा गिराकर, कभी कोई बड़ा नहीं हो सकता है।