रक्षा बंधन कब है? जानिए राखी बांधने की तिथि और शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का त्योहार है। रक्षाबंधन का दिन भाई-बहनों के लिए बेहद खास होता है। बहन राखी बांधकर अपने भाई के लिए अपना प्यार दिखाती है। वहीं भाई भी जीवन भर बहन की रक्षा करने का वादा करते हैं।

जब भाई की कलाई पर एक छोटा धागा बांधा जाता है, तो भाई भी अपनी बहन की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने के लिए तैयार हो जाता है।

रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। बहनें तिलक लगाती हैं, राखी बांधती हैं और अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए मुंह को मीठा कराती हैं और भाई बहनों को अपना स्नेह दिखाने के लिए उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं।

इस पर्व को मनाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधेंगी।

पौराणिक कथा

जब राजा बलि ने 100 यज्ञ पूरे कर स्वर्ग का राज्य छीनने का प्रयास किया तो देवराज इंद्र ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की। भगवान वामन अवतार लेकर राजा बलि से भिक्षा मांगने आए। प्रभु ने आकाश, पाताल और पृथ्वी को तीन पग में नापकर राजा बलि को रसातल में भेज दिया।

तब राजा बलि ने अपनी भक्ति से रात-दिन उनके सामने रहने का वचन लिया। तब माता लक्ष्मी राजा बलि के पास गई और रक्षासूत्र बांधकर राजा बलि को अपना भाई बना लिया और भेंट में माता लक्ष्मी अपने पति को साथ ले आईं। उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा थी।