इस दिन लग रहा है इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। 

भारतीय समयानुसार 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। 

ये सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। इसलिए इसके अशुभ प्रभाव भी ना के बराबर ही होंगे। 

इस दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा।  इसकी पूजा का समय शाम 5 बजकर 50 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 22 मिनट तक है। 

बता दे की इससे ठीक एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को दीपों का पर्व दीपावली मनाई जाएगी। 

एक तरह से इस बड़े पर्व पर ग्रहण का साया होगा, क्योंकि इसकी रात से सूतक लग जाएगा। 

आपको बता दें कि दीपावली के दिन महानिशीथ काल भी लग रहा है, जो तंत्र-पूजा के लिए अच्छा माना जाता है। 

यह काल 24 अक्टूबर को रात 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 25 अक्टूबर रात 1 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।