जल्द ही लगने वाला है आखिरी सूर्य ग्रहण

अक्टूबर माह में साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। 

साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। 

लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस लिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा और इसका कोई खास प्रभाव भारत पर नहीं पडेगा। 

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब ग्रहण लगता है तो उसके 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है। 

ऐसे में इस बार दीपावली व गोवर्धन पूजा के बीच लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल  25 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 22 मिनट से शुरू हो जाएगा।

जब से सूतक काल आरंभ होता है तब से पूजा-पाठ से संबंधित कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि ग्रहण के दौरान मंत्र जाप (बिना आवाज किए) और कीर्तन व ईश्वर का स्मरण शुभ माना जाता है।

ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए। वहीं इस दौरान खाना-पीना और शयन करना वर्जित माना गया है। 

यदि आपके घर में भोजन बना हुआ है तो उसमें सूतक से पहले तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए।