इस दिन लगने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। 

इससे ठीक एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को दीपों का पर्व दीपावली मनाई जाएगी। 

एक तरह से इस बड़े पर्व पर ग्रहण का साया होगा, क्योंकि इसकी रात से सूतक लग जाएगा। 

हालांकि पहले सूर्य ग्रहण की तरह दूसरे का भी प्रभाव भारत में नहीं होगा. आपको बता दें कि दीपावली के दिन महानिशीथ काल भी लग रहा है, जो तंत्र-पूजा के लिए अच्छा माना जाता है

यह काल 24 अक्टूबर को रात 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 25 अक्टूबर रात 1 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। 

सूर्य ग्रहण 25 तारीख को लगेगा।  भारतीय समयानुसार 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। 

ये सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। इसलिए इसके अशुभ प्रभाव भी ना के बराबर ही होंगे। 

दिवाली का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर शाम 5 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर 25 अक्टूबर शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।