इस दिन लगने वाला है इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

इस साल का सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 25 अक्टूबर को शाम 04:29 बजे से शुरू होकर 05:24 तक रहेगा। 

वहीँ इस बार दीवाली का त्योहार 24 अक्टूबर 2022 को और गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को पड़ रहा है। 

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जो कि 25 अक्टूबर को लगेगा, का सूतक काल मान्य नहीं होगा। क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। 

वैसे सूर्य ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है और सूर्य ग्रहण की समाप्ति के साथ ख़त्म होता है। 

इसलिए दिवाली की रात 2 बजे से सूर्य ग्रहण के सूतक काल का समय शुरू हो जाएगा। 

साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण यूरोप,अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग,एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकेगा।  यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई पडेगा। 

दीवाली 24 अक्टूबर को है, जबकि सूर्य ग्रहण उसके अगले दिन 25 अक्टूबर को लगेगा।  ऐसे में सूर्य ग्रहण का दीवाली पर्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।