जाने कब लगने वाला है सूर्य ग्रहण 

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। 

चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के बीचों बीच आ जाता है तो इस खगोलीय घटना को सूर्यग्रहण कहते हैं। 

चंद्रमा जब धरती से काफी दूर रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है, तो कंकणाकृति या वलयाकार सूर्य ग्रहण लगता है। 

सूर्य ग्रहण सुबह 07:04 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा। 

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण इसका कोई भी प्रभाव भारत में रहने वाले लोगों पर नहीं पड़ेगा। 

सूर्य ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। 

सूतक काल में पूजा-पाठ प्रतिबंधित होती है। इस अवधि में भगवान की मूर्तियों का स्पर्श नहीं करना चाहिए। 

लेकिन सूतक काल केवल तभी मान्य होता है, जब सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई दे। 

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। अतः भारत में सूतक काल नहीं लगेगा।